LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Bihar News : सिवान में बेकाबू ट्रक ने महिला सहित कईयों को रौंदा, लोगों ने चालक की जमकर की पिटाई, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bihar News : सिवान में बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया. जिससे एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीँ लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर धुलाई कर दी...पढ़िए आगे

Bihar News : सिवान में बेकाबू ट्रक ने महिला सहित कईयों को रौ
बेकाबू ट्रक का कहर - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : जिले के मैरवा नगर के पुरानी सब्जी मंडी से मेन रोड मार्ग पर एक ट्रक ने तेज रफ्तार में बेकाबू होकर भुजा बेचने वाले दो  ठेला, एक कार तथा एक महिला को टक्कर मार दिया. जिससे दो ठेला और एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीँ महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी. जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होकर ट्रक चालक की जमकर पिटायी करने लगे. 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को अपने कब्जे में लिया. इधर भीड़ भाड़ वाले बाजर में तेज रफ्तार में ट्रक ने कई वाहनों में टक्कर मारने तथा जान लेने की नीयत से स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश था. जिसको लेकर ट्रक पर लोगो ने पत्थर बाजी भी किया. वही शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम करने को लेकर इंस्पेक्टर मुकेश झा, थाना प्रभारी भरत साह  ने लोगो से अपील करते रहे. लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नही थे. जब पुलिस ने चालक को अस्पताल तक ले जाने तक भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को पीछा किया. मजबूरन पुलिस को लाठी चार्ज करने के बाद भीड़ खत्म हुआ. 

नशे में चालक

गिरफ्तार चालक नशे की हालत में पाया गया. पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट कराने में जुटी हुई है. चालक गड़खा थाने के कोसिला गांव के सोनेलाल यादव बताया जाता है. मैरवा के कन्हैया गुप्ता ने ठेला क्षतिग्रस्त सहित भुजा नुकसान होने तथा पूर्व वार्ड पार्षद बिहारी लाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पुलिस से किया है. वही घायल महिला श्रीनगर के जानकी देवी बतायी जाती है. वही इंसेक्टर ने कहा कि जिसका भी नुकसान हुआ है.थाना में आवेदन दे. 

वीडियो फुटेज के आधार पर होगा मुकदमा दर्ज

मैरवा नगर के मेन रोड में ट्रक चालक को पुलिस हिरासत में लेने गयी तो आक्रोशित लोगों ने बवाल मचाते हुए हंगामा कर दिया. पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. भीड़ इतना आक्रोशित था कि इंस्पेक्टर पिस्टल निकालकर लहराने लगे. कड़ी मुशक्कत के बाद भीड़ से निकले. उसके बाद भी भीड़ ने रेफरल अस्पताल तक पीछा किया. जिसके बाद इंस्पेक्टर मुकेश झा ने कहा कि पुलिस चालाकी से ट्रक चालक को हिरासत में लिया नही तो ट्रक चालक की जान जा सकती थी.लोगो को कानून हाथ मे नही लेना था. वीडियो फुटेज के आधार पर पहचानकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा.

NSIT
Nsmch

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट