LATEST NEWS

indenpendence day - बिहार के इस जिले के सरकारी स्कूल में तिरंगा फहराने के बाद लगे ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे, लोगों में आक्रोश

indenpendence day - बिहार के माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण के बाद जिन्ना जिंदाबाद के नारे लगवाए, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

indenpendence day - बिहार के इस जिले के सरकारी स्कूल में तिर
स्कूल में लगे जिन्ना जिंदाबाद के नारे- फोटो : ताबिश इरशाद

Siwan - सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सागर सुल्तानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बाद वहां मौजूद शिक्षक ने बच्चों से ‘जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे लगवाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले जिन्ना, फिर शास्त्री और अबुल कलाम आजाद के नारे

वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि झंडा फहराने के बाद बच्चों से सबसे पहले मोहम्मद अली जिन्ना के जयकारे लगवाए गए। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी अबुल कलाम आजाद और अंत में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए।

वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए भी सुना जा सकता है— “पहले जिन्ना की जय क्यों लग रहा है? वे तो पाकिस्तान के हैं, देश को डिवाइड किया।” यह संवाद भी कैमरे में कैद हो गया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यह स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देश की भावनाओं से खिलवाड़ है। सूत्रों के अनुसार, नारे लगवाने वाले शिक्षक का नाम शमीम बताया जा रहा है, हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीईओ का बयान

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा— “मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत या सूचना प्राप्त होती है, तो जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जिन्ना की भूमिका पर सवाल

गौरतलब है कि मोहम्मद अली जिन्ना 1947 में भारत के विभाजन के प्रमुख सूत्रधार और पाकिस्तान के संस्थापक माने जाते हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उनके समर्थन में नारेबाजी को लोग बेहद आपत्तिजनक और राष्ट्र विरोधी मान रहे हैं।

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट