LATEST NEWS

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

  • PM Kisan 24th Installment 2026
  • PM Kisan 24th Installment 2026: बिहार के किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार, इस दिन खाते में

  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime:पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar News : प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या, परिजनों ने जमकर किया बवाल, कहा-थाना और अस्पताल में दी आग लगाने की धमकी

Bihar News : प्रेमिका से मिलने गए

Bihar News : प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हुई हत्य

SIWAN : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवक संजय कुमार महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव रफीपुर गया था, लेकिन वहां लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बर्बरता से पीटा। गंभीर रूप से घायल संजय को अधमरी हालत में मंदिर के पास फेंक दिया गया। बुधवार सुबह डायल-112 की टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिवान सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने ‘जान के बदले जान’ की मांग करते हुए थाने और अस्पताल में आगजनी की चेतावनी दी है। दोपहर से ही प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर मुख्य सड़क को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया, जिससे एम्बुलेंस और जरूरी सेवाएं भी बाधित हो गईं।

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

मृतक की मां दुलारी देवी ने बताया कि उनके बेटे संजय की फेसबुक के माध्यम से एक साल पहले रफीपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। लड़की लक्ष्मीनगर, सिवान में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी, जबकि संजय भी 12वीं का छात्र था। जनवरी 2025 में लड़की के परिजनों को उनके प्रेम संबंध की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने संजय को धमकी दी और दोनों को अलग करने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ने मिलना-जुलना जारी रखा। एक बार पुलिस के समक्ष भी दोनों परिवारों की उपस्थिति में प्रेमियों को अलग करने की कोशिश की गई, लेकिन संजय और लड़की ने चुप्पी साध ली। इसके बावजूद वे एक-दूसरे से मिलते रहे।

शादी समारोह में गया था गांव, वहीं रच दिया गया हत्या का षड्यंत्र

संजय के चाचा की 5 मई को शादी होनी थी, जिनका तिलक दो दिन पहले रफीपुर की ही एक लड़की से हुआ था। इसी सिलसिले में संजय मंगलवार रात अपनी चाची के मायके गया था। उसी दौरान उसकी प्रेमिका ने उसे कॉल कर मिलने को बुलाया। लड़की जैसे ही घर से बाहर निकली, उसके परिजनों को भनक लग गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर संजय को पकड़ लिया। परिजनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की और अधमरा कर मंदिर के पास छोड़ दिया। संजय के परिजनों का आरोप है कि पिटाई इतनी खौफनाक थी कि उसके प्राइवेट पार्ट तक को नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस की भूमिका पर सवाल, शव रखकर प्रदर्शन

बुधवार सुबह डायल-112 की पुलिस ने संजय को अचेत अवस्था में जरती माई मंदिर के पास पाया और तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुट गए और आगजनी कर मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि संजय जब जिंदा था, तब पुलिस ने उसका बयान नहीं लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे थाने और अस्पताल में आग लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि आरोपियों को सख्त सजा नहीं दी गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

NSIT
Nsmch

सिवान से ताबिश इरशाद की रिपोर्ट