LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मॉल के भवन से गिरकर युवती की संदिग्ध मौत, मां ने मैनेजर पर लगाया हत्या का आरोप

सीतामढ़ी जिले में एक युवती की मॉल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई। मृतका के मां ने मॉल के मैनेजर के उपर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है.....

मॉल के भवन से गिरकर युवती की संदिग्ध मौत, मां ने मैनेजर पर ल
मॉल के भवन से गिरकर युवती की संदिग्ध मौत- फोटो : अविनाश कुमार

Sitamarhi : जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति नगर स्थित 'धोली सती मॉल' के भवन के पिछले हिस्से से एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान परसौनी निवासी प्रतिमा देवी की पुत्री श्यामा कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मॉल में कार्यरत थी मृतका, मां ने जताई हत्या की आशंका

घटना को लेकर मृतका की माँ प्रतिमा देवी ने बताया कि उनकी बेटी धोली सती मॉल में कार्यरत थी। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या किए जाने की गंभीर आशंका व्यक्त करते हुए मॉल के मैनेजर पर सीधे आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फॉरेंसिक टीम बुलाई गई, सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी: थानाध्यक्ष

NSIT
Nsmch

मामले को लेकर मेहसौल थानाध्यक्ष मो. असदुल्लाह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक (Forensic) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट