LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

शादीशुदा महिला की ग्रामीणों ने दूसरे युवक से जबरन करा दी शादी, पति को नहीं हुई खबर

सीतामढ़ी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ पति के दिल्ली में रहने के दौरान प्रेमी संग पकड़ी गई सात साल के बच्चे की मां की ग्रामीणों ने जबरन शादी करा दी। आधी रात को पंचायत बैठी और प्रेमी जोड़े को एक कर दिया गया।

शादीशुदा महिला की ग्रामीणों ने दूसरे युवक से जबरन करा दी शाद

Sitamarhi - सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के एक गांव में नैतिकता और लोक-लज्जा की सारी सीमाएं तब टूट गईं, जब एक विवाहित महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। महिला, जो सात साल के एक बच्चे की मां है, उसका प्रेम प्रसंग गांव के ही बबन पाठक नामक युवक के साथ लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार की रात जब प्रेमी महिला के घर पहुंचा, तो सतर्क ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।

पति की गैरमौजूदगी में पनपा अवैध संबंध

जानकारी के अनुसार, महिला का पति परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर महिला और बबन पाठक के बीच नजदीकियां बढ़ीं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन मंगलवार की रात मामला सार्वजनिक हो गया। पकड़े जाने के बाद गांव में भारी हंगामा हुआ और मामला तूल पकड़ने लगा। 

पंचायत का 'ऑन द स्पॉट' फैसला: बदनामी से बचने के लिए रचाई शादी

गांव में मचे बवाल को शांत करने और बदनामी से बचने के लिए ग्रामीणों ने तुगलकी अंदाज में आधी रात को ही पंचायत बुलाई। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए। आनन-फानन में रस्में पूरी की गईं और शादी के बाद युवक महिला को अपने घर ले गया। इस पूरी घटना के दौरान दिल्ली में मौजूद पति को भनक तक नहीं लगी, हालांकि अब उसे फोन पर इसकी सूचना दे दी गई है।

NSIT
Nsmch

कानूनी कार्रवाई का इंतजार: थाने में नहीं पहुंचा मामला

इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने और जबरन शादी कराए जाने के बावजूद, अभी तक किसी भी पक्ष (महिला, प्रेमी या पति के परिजन) ने चोरौत थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है, लेकिन आधिकारिक शिकायत के बिना कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।