LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar Teacher News: छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाले गुरुजी की भीड़ ने की सरेआम पिटाई, स्कूल में पथराव, शिक्षा मंदिर में दरिंदगी का घिनौना चेहरा उजागर

Bihar Teacher News:जब शिक्षा का मंदिर ही दुराचार का अड्डा बनने लगे, तो समाज का आक्रोश लाजिमी है।...

Bihar Teacher News
छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाले गुरुजी की भीड़ ने की सरेआम पिटाई- फोटो : Meta

Bihar Teacher News:जब शिक्षा का मंदिर ही दुराचार का अड्डा बनने लगे, तो समाज का आक्रोश लाजिमी है। नेपाल के रौतहट जिले के गरुड़ा नगरपालिका-9 स्थित श्रीपुर माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे जाने के मामले ने भारी बवाल का रूप ले लिया। शिक्षक की सरेआम पिटाई, स्कूल में तोड़फोड़ और पथराव, और चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर ने दोनों देशों की सीमावर्ती शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है।

आरोपी शिक्षक रवींद्र प्रसाद साह पर आरोप है कि उसने 10वीं कक्षा की एक छात्रा को आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजे। जब छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो गुस्साए अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर आरोपी की धुनाई कर दी। छात्रों ने भी विरोध में शिक्षक को पीटा और स्कूल परिसर में पत्थरबाजी कर दी, जिससे स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई।

पुलिस के पहुंचने के बाद हालात संभालने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ के उग्र रवैये के चलते चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अंततः स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को एक राउंड आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा।

डीएसपी राजन कार्की के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस पूरे घटनाक्रम में स्कूल के छात्र दो गुटों में बंट गए—एक पक्ष आरोपी शिक्षक का समर्थन करता दिखा, जबकि दूसरा छात्रा के परिजनों के साथ खड़ा रहा। इस कारण स्कूल प्रबंधन भी संकट में घिर गया है।

यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, शिक्षा व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है।जिस शिक्षक को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी, वही जब दुराचार का प्रतीक बन जाए, तो यह सिर्फ छात्रा का नहीं, पूरे समाज का अपमान है।