LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी में पीएम मोदी की जनसभा में दूसरी पंक्ति में नजर आये भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू, लोगों ने कहा- 'ऊपर से हुआ इशारा'

Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू पीएम मोदी की जनसभा में दूसरी पंक्ति में नजर आये. इसको लेकर इलाके में चर्चा का बाज़ार गर्म है.......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : सीतामढ़ी में पीएम मोदी की जनसभा में दूस
दूसरी पंक्ति में सुनील कुमार पिंटू - फोटो : SOCIAL MEDIA

SITAMARHI : सीतामढ़ी से एक चौंकाने वाला नज़ारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में देखने को मिला। हवाई अड्डा मैदान में आयोजित इस जनसभा में भाजपा की अंदरूनी सियासत का संकेत देते दृश्य ने सबको हैरान कर दिया। सवाल उठ रहे हैं - आखिर सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू को पहली पंक्ति से हटाकर दूसरी पंक्ति में क्यों बैठाया गया?

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में जहाँ अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ पड़ोसी जिले के विधानसभा प्रत्याशी और एनडीए के घटक दलों के उम्मीदवार पहली पंक्ति में मौजूद थे, वहीं सीतामढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू का दूसरी कतार में देखा गया। 

लोगों के बीच यह सवाल गूंजने लगा - आखिर ऐसा क्यों हुआ? माना जा रहा है कि पहले पिंटू पहली पंक्ति में ही बैठे थे, लेकिन बाद में किसी 'ऊपर के इशारे' पर उन्हें पीछे जाना पड़ा। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है - क्या ये सब हाल ही में वायरल हुए किसी वीडियो का असर है?"

फिलहाल सीतामढ़ी में इस मुद्दे ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट