LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Sitamarhi firing incident: सीतामढ़ी में गोलीकांड से मची सनसनी! मुखिया के देवर की सरेआम हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

Sitamarhi firing incident: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के देवर मदन कुमार को गोलियों से भून डाला। पुलिस का कहना है कि हत्या जमीन विवाद से जुड़ी है।

Sitamarhi firing incident
मुखिया के देवर को गोली के भूना!- फोटो : news4nation

Sitamarhi firing incident: बिहार के सीतामढ़ी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने दोस्तों के साथ बैठे मुखिया के देवर को सरेआम गोलियों से भून डाला। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी मोड की समीप की बताई जा रही है। आनन फानन  में स्थानीय के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान परसौनी वार्ड नंबर 11 निवासी बिहारी महतो के 35 वर्ष से मदन कुमार के रूप में की गई है। 

बता दें की मृतक वर्तमान में जमीन खरीद विक्री के धंधे से जुड़ा था। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए तीनों बदमाश सोनबरसा की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए वही घटनास्थल से करीब आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। मामले में एसपी अमित रंजन ने बताया कि घटना जमीन विवाद में की गई है फिलहाल पुलिस जिले में नाकेबंदी कर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है एवं सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट