LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Dowry murder: शर्मनाक! बुलेट नहीं मिली तो बहू की ले ली जान, शव तक छूने को तैयार नहीं हुए ससुराल वाले

Dowry murder: सीतामढ़ी के घरवारा गांव में एक भाई अपनी मृत बहन का शव बाइक पर लादकर मायके ले गया। परिजनों ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dowry murder

Dowry murder:  बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला सुप्पी थाना क्षेत्र के घरवारा गांव का है, जहां एक भाई को अपनी मृत बहन के शव को मोटरसाइकिल पर रखकर मायके ले जाना पड़ा। इस घटना ने रिश्तों की संवेदनहीनता और समाज की बदलती सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतका की पहचान मधु कुमारी के रूप में हुई है। उसके भाई गोपाल झा का आरोप है कि उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, लेकिन ससुराल वालों ने उसका अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया। भाई का कहना है कि उसने काफी लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। आखिरकार मजबूर होकर उसे अपनी बहन के शव को बाइक पर रखकर मायके ले जाना पड़ा।

मृतका की शादी कब हुई थी?

जानकारी के अनुसार, मधु कुमारी की शादी 5 दिसंबर 2025 को बड़े धूमधाम और उम्मीदों के साथ हुई थी। वह गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिक चौक की रहने वाली थी और उसकी शादी अवधेश कुमार झा के पुत्र चंदन कुमार झा से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगा था। मांग पूरी नहीं होने पर मधु को लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जाता था।

कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला शव

मधु का शव रविवार सुबह उसके ससुराल के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन मायके वालों का आरोप है कि मधु की हत्या की गई है। उनका कहना है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण पहले उसकी गला दबाकर हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। मधु की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने मृतका के ससुर की पिटाई भी कर दी।

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मृतका का भाई अपनी बहन के शव को बाइक के बीच में रखकर ले जाता दिखाई दे रहा है। वह रोते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इस घटना पर दुख और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुप्पी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सुप्पी थाना के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से मिली लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।