LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

sitamarhi road accident: सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा...खून से लाल हो गई सड़क! देखने वालों की कांप गई रूह, जानें कितने लोग की हुई मौत

sitamarhi road accident: सीतामढ़ी जिले के भूतही थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तिया बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवा और ई-रिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

sitamarhi road accident
sitamarhi road accident- फोटो : SOCIAL MEDIA

sitamarhi road accident: बिहार के सीतामढ़ी जिले के भूतही थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तिया बाईपास पर शनिवार को हुए भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक हाईवा ट्रक ने एक ई-रिक्शा को कुचलते हुए सड़क के नीचे धकेल दिया।

हादसे का मंजर: बिखरे शव, सनी सड़क

घटना इतनी भयानक थी कि तीन शव मौके पर ही क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े थे। सड़क खून से सनी हुई थी और देखने वालों की रूह कांप उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा ट्रक बेकाबू हो गया और सामने से जा रहे ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई:

चंदन कुमार – इंजीनियर, सहियारा थाना क्षेत्र के मैबी गांव निवासी

बिना देवी – चंदन कुमार की मां

राजेंद्र महतो – ई-रिक्शा चालक

घायल महिला की पहचान उर्मिला देवी, चंदन कुमार की चाची और भविछन प्रसाद सिंह की पत्नी के रूप में हुई है। उनका एक पैर दुर्घटना में कट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।

शादी में जा रहे थे सभी

दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा में सवार सभी लोग बथनाहा के मैबी से नेपाल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन नियति ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई।

NSIT
Nsmch

स्थानीयों ने दिखाई मानवता, चालक को सौंपा पुलिस को

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से हाईवा के चालक और उपचालक को पकड़ लिया। हालांकि लोगों का गुस्सा भड़क उठा था, लेकिन संयम बरतते हुए दोनों को भूतही थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।हाईवा चालक ने बताया कि वह कन्हौली सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लेकर गया था, लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस और समाजसेवियों ने संभाली स्थिति

भूतही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को सीतामढ़ी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल महिला को फौरन इलाज के लिए भेजा गया।स्थानीय नेता और समाजसेवी जैसे पूर्व उप प्रमुख जय किशोर साह, राजद कार्यकर्ता राकेश कुमार और पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे और पूरी सहायता की। स्थानीय लोगों की सजगता और पुलिस की तत्परता से सड़क पर यातायात कुछ ही घंटों में सामान्य हो गया।