LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Sitamarhi murder case: सीतामढ़ी हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई! आरोपी जीतेश झा के घर पुलिस ने बैंड-बाजा बजाकर चिपकाया इश्तिहार

Sitamarhi murder case: सीतामढ़ी पुलिस ने हत्या कांड के आरोपी जीतेश झा के घर पर बैंड-बाजा और डुगडुगी के साथ इश्तिहार चिपकाया। 24 घंटे में समर्पण का अल्टीमेटम।

Sitamarhi murder case
सीतामढ़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : news4nation

Sitamarhi murder case: सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के कांटा चौक स्थित आरोपी जीतेश झा के घर पर नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हत्या कांड के आरोपी के घर के बाहर पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इश्तिहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस टीम बैंड बाजा, डुगडुगी बजाकर और माइक से घोषणा करते हुए लोगों को सूचित किया गया कि आरोपी को 24 घंटे के भीतर न्यायालय में समर्पण करना होगा, अन्यथा उसकी संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई है। उन्होंने कहा कि यदि अभियुक्त न्यायालय में समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को देखा। बतादे कि बीते दिसंबर माह में बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पुल के पास एक हत्या कांड हुआ था। मृतक की पहचान मुकेश झा के पुत्र के रूप में हुई थी। 

हत्या के बाद शव को लगाया ठिकाने

हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार जांच में जुटी थी। अनुसंधान के क्रम में जितेश झा को इस मामले का मुख्य आरोपी पाया गया। घटना के कुछ दिन बाद से ही आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ऐसे में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पुलिस ने इश्तिहार जारी किया है। इसके तहत अभियुक्त को समर्पण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है और फरार अपराधियों को हर हाल में न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि आरोपी के ठिकाने की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें।

 सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट