LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Revenue Employee suspended - इस जिले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, एक साथ 21 राजस्व कर्मचारियों को किया निलंबित, विभाग में मच गया हड़कंप

Revenue Employee suspended - डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 21 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Revenue Employee suspended - इस जिले में डीएम ने की बड़ी कार

Sitamarhi – 15 दिन से भी ज्यादा समय से हड़ताल पर बैठ राजस्व कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के डीएम ने एक साथ 21 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें कार्य स्थल से लगातार अनुपस्थित होने के कारण दो राजस्व कर्मचारी एवं सामूहिक हड़ताल पर गए 21 राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।

बता दें कि राजस्व कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। लेकिन मियाद पूरी होने के बाद भी वह काम पर नहीं लौटे। जिसके बाद राजस्व एवं भू सुधार विभाग ने इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अंचल अधिकारी ने अपने-अपने अंचल के वैसे राजस्व कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उक्त अनुशंसा के आलोक में डीएम ने उक्त राजस्व कर्मचारियों को निलंबित किया है।

इनको किया गया निलंबित

जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है इसमें बाजपट्टी अंचल के राजस्व कर्मचारी भूषण कुमार, पंकज कुमार, अजीत कुमार पोद्दार, संतोष कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, रिंकी कुमारी शामिल हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल कार्यालय मेजरगंज निर्धारित किया गया है। 

इसी प्रकार रीगा अंचल के अमरदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, अविनाश कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल कार्यालय चोरौत निर्धारित किया गया है। जबकि मेजरगंज अंचल के शिव कुमार, विकास कुमार व रवि कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल कार्यालय बेलसंड निर्धारित किया गया है। 

NSIT
Nsmch

वहीं सुप्पी अंचल के राजस्व कर्मचारी सतीश चंद्र मानव, पवन कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार, रोहित पासवान के निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अंचल कार्यालय पुपरी निर्धारित किया गया है। जबकि बथनाहा अंचल के सुनील कुमार को निलंबित कर इनका मुख्यालाय अंचल कार्यालय बोखड़ा निर्धारित किया गया है।

इसी तरह जिला योजना अधिकारी ने जांच के दौरान जमुआ पंचायत पहुंचे। यहां राजस्व कर्मचारी संदीप कुमार के विरुद्ध आरोप लगाया गया कि वे पंचायत भवन नहीं आते हैं। पंचायत भवन कार्यालय के पहुंच पथ को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमित कर अवैध झोपड़ी बना ली है। लेकिन, राजस्व कर्मचारी द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।

नहीं मिला   स्पष्ट जवाब

इस मामले में सीओ ने उक्त राजस्व कर्मचारी संदीप कुमार से स्पष्टीकरण पूछा। लेकिन, स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। लिहाजा इन्हें निलंबित कर दिया गया।

वहीं, बैरगनिया अंचल के नंदवारा पंचायत के राजस्व कर्मचारी विमलेश कुमार के विरुद्ध पंचायत सरकार भवन में लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत की गई थी। जांच में मामला सही पाये जाने पर इन्हें निलंबित कर दिया गया।