LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Road Accident In Bihar: सीतामढ़ी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंदा, मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार के सीतामढ़ी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

road accident
road accident in Sitamarhi- फोटो : social media

Road Accident In Bihar: सीतामढ़ी जिले के बरियारपुर चौक पर शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची और एक महिला भी शामिल हैं।

हादसे में चार की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान मधेसरा गांव निवासी भरत साह (28), उनकी पत्नी अंजली देवी (26), भतीजी सरिता कुमारी (4) और ऑटो चालक सत्येंद्र कुमार (मधुबन गांव निवासी) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर और पुलिस टीम पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

ट्रक चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक पर नशे में धुत होने और तेज रफ्तार में लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, घर में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि भरत साह अपनी पत्नी और भतीजी के साथ साले की शादी से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि ट्रक और ऑटो को जब्त कर लिया गया है और ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।