LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Politics: राजद के बाहुबली पूर्व सांसद के बेटे ने थामा जन सुराज का दामन, बाजपट्टी से लड़ सकते हैं चुनाव

Bihar Politics: उत्तर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है। अपनी बाहुबली छवि और मुस्लिम समाज में गहरी पकड़ के लिए मशहूर रहे राजद के पूर्व सांसद के बेटे ने पीके की पार्टी का दामन पकड़ लिया है....

RJD s strong former MP s son joins Jan Suraj
राजद के बाहुबली पूर्व सांसद के बेटे ने थामा जन सुराज का दामन- फोटो : reporter

Bihar Politics: उत्तर बिहार की सियासत एक बार फिर गरमाई हुई है। अपनी बाहुबली छवि और मुस्लिम समाज में गहरी पकड़ के लिए मशहूर रहे राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद अनवारूल हक के पुत्र मोहम्मद आजम हुसैन अनवर ने अब अपनी राजनीतिक नैया पार लगाने के लिए प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले जन सुराज की छतरी थाम ली है।

सूत्रों के मुताबिक, आजम हुसैन सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, जहां फिलहाल राजद का विधायक काबिज है। उनके इस कदम से राजद की नींद उड़ गई है और समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं।

मोहम्मद आजम हुसैन, जहां एक ओर अपने राजनीतिक सफर को ‘साफ-सुथरी’ राजनीति के रास्ते से शुरू करने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर वे अपने दिवंगत पिता की बाहुबली छवि से खुद को पूरी तरह अलग नहीं कर पा रहे हैं। उनके चारों ओर अब भी बंदूकधारी और निजी अंगरक्षक नजर आते हैं, जो उनके राजनीतिक प्रोफाइल को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें  कि पूर्व सांसद मोहम्मद अनवारूल हक का नाम एक समय राजनीति और अपराध के गठजोड़ के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। उन पर कई संगीन मामलों में एफआईआर और ट्रायल चल चुके थे। हालांकि आजम का कहना है कि वे जनसेवा की भावना से राजनीति में आए हैं, और उनका मकसद है क्षेत्र के लोगों की आवाज बनना, न कि विरासत की ‘बाहुबली छाया’ को आगे बढ़ाना।

NSIT
Nsmch

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में आजम हुसैन लगातार जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जन सुराज की नीति और अपनी पहचान जनता के बीच ले जाने में जुटे हैं। माना जा रहा है कि अगर वे जन समर्थन जुटाने में सफल हुए, तो बाजपट्टी में राजद को एक कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि अनवारूल हक की विरासत से जुड़ा आजम, जन सुराज के सिद्धांतों के साथ तालमेल बिठा पाते हैं या फिर यह कदम सिर्फ एक राजनीतिक पैंतरा बनकर रह जाएगा।

रिपोर्ट-अविनाश कुमार की रिपोर्ट