LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Ration card news: राशन कार्ड से इस तारीख तक करवा से आधार सीडिंग का काम! वरना पड़ जाएंगे लेने के देने, जानें क्यों है जरूरी

Ration card: बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए 30 जून 2025 तक आधार लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है। 25% उपभोक्ता अब भी सीडिंग से वंचित हैं। जानें कैसे करें फेशियल ई-केवाईसी और बचाएं अपना राशन कार्ड।

Ration card news: राशन कार्ड से इस तारीख तक करवा से आधार सीड
Ration card - फोटो : freepik

Bihar Ration card news: बिहार सरकार की फ्री राशन योजना का लाभ उठाने के लिए अब हर राशन कार्डधारी को अपना और अपने सभी परिजनों का आधार कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य हो गया है। इस प्रक्रिया को ई-केवाईसी (e-KYC) कहा जाता है, जो 30 जून 2025 तक पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

 अगर आपने इस डेडलाइन तक ई-केवाईसी नहीं कराया, तो आपका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा, और आप फ्री राशन योजना से बाहर हो सकते हैं। पहले सरकार ने 31 मार्च 2025 को आखिरी तारीख तय की थी, लेकिन अब 25% उपभोक्ताओं द्वारा ई-केवाईसी न कर पाने के कारण इसे 30 जून 2025 तक बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने अब जिला प्रशासन को जिम्मेदार बनाया है कि हर हाल में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो।

बिहार के जिसे जिले में राशन कार्ड से जुड़े e-KYC का काम को पूरा करने की लिस्ट में अरवल 83 प्रतिशत बक्सर 82 और मुंगेर 80 फीसदी है। हालांकि, किशनगंज और सीतामढ़ी में क्रमांक 67 और 74 फीसदी लोग ने ही e-KYC कराया है। ऐसे में किशनगंज और सीतामढ़ी के लोगों को जल्द से जल्द e-KYC का काम पूरा करना चाहिए। इससे स्पष्ट है कि पूरा राज्य एक समान गति से ई-केवाईसी नहीं कर पा रहा, जिससे लाभुकों को भविष्य में समस्या हो सकती है।

अब आप बिना डीलर के पास जाए भी अपने मोबाइल से ई-केवाईसी कर सकते हैं, क्योंकि सरकार ने एक फेशियल रिकॉग्निशन ऐप – "मेरा ई-केवाईसी" जारी किया है।

NSIT
Nsmch

इसके लिए धारक प्ले स्टोर से "मेरा ई-केवाईसी" ऐप डाउनलोड करें

अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालें

मोबाइल कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें

सभी सदस्यों की जानकारी भरें और सबमिट करें

यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है और घर बैठे संभव है।