LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Bihar News: डायनामाइट से उड़ा देंगे...सीएम नीतीश के खास सांसद को मिली धमकी, इस राजद नेता पर लगाया आरोप, केस दर्ज

Bihar News: सीएम नीतीश के खास सांसद के आवास को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में सांसद ने राजद नेता पर आरोप लगाया है। साथ ही राजद नेता के खिलाफ केस भी दर्ज कराई है।

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर
सांसद को मिली धमकी - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं इस तरह की बढ़ी है कि आम तो आम खास भी अब सुरक्षित नहीं है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले अब नेताओं के बीच भी दुश्मनी खुल के सामने आ रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार सीएम नीतीश के खास और जदयू के कोटे से सीतामढ़ी सांसद  देवेश चंद्र ठाकुर को धमकी मिली है। आरोपी ने उनके आवास को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दी है। वहीं सांसद ने राजद नेता पर केस दर्ज कराया है। घटना के सामने आने से सियासी हलचल तेज है। 

सांसद को मिली धमकी 

मिली जानकारी अनुसार सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में डुमरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत सुरसंड थाना क्षेत्र के राधाउर निवासी मनीष कुमार राउत ने दर्ज कराई है। एफआईआर में राजद नेता और बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी राघवेंद्र कुशवाहा को आरोपित किया गया है। 

डायनामाइट से घर को उड़ाने की धमकी

आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया। वायरल वीडियो में राघवेंद्र कुशवाहा सांसद ठाकुर के डुमरा स्थित आवास को डायनामाइट से उड़ाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह बयान देशविरोधी और गंभीर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आ सकता है।

राजद नेता पर केस दर्ज 

डुमरा पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य के कई बड़े नेताओं को धमकियां मिल चुकी हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा-आर अध्यक्ष चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

NSIT
Nsmch