LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

मंत्री निशांत से मुलाकात नहीं करने देने पर भड़के जदयू कार्यकर्ता, लगाए नीतीश-निशांत मुर्दाबाद के नारे

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सीतामढ़ी दौरे के दौरान उस समय अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई, जब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' और 'निशांत कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए...

मंत्री निशांत से मुलाकात नहीं करने देने पर भड़के जदयू कार्यक
निशांत के सामने लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे- फोटो : अविनाश कुमार

Sitamarhi : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सीतामढ़ी दौरे के दौरान उस समय अप्रत्याशित स्थिति पैदा हो गई, जब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' और 'निशांत कुमार मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।

मुलाकात न कराने से आक्रोशित थे कार्यकर्ता 

विरोध का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य मंत्री से न मिलने देना रहा। गुस्साए कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता का स्वागत करने और उन्हें माला पहनाने के लिए जिला अतिथि गृह पहुँचे थे। आरोप है कि वहाँ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अंदर जाने और मंत्री से मिलने से रोक दिया, जिससे क्षोभ में आकर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रतिमा अनावरण हेतु सीतामढ़ी पहुंचे थे स्वास्थ्य मंत्री 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का अनावरण करने के आधिकारिक कार्यक्रम के सिलसिले में सीतामढ़ी आए थे। कार्यक्रम के तय समय के अनुसार कार्यकर्ताओं का हुजूम उनसे संवाद करने और स्वागत के लिए एकत्र हुआ था, लेकिन अधिकारियों के कथित ढुलमुल रवैये के कारण यह स्वागत विरोध में बदल गया।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा 

हंगामा और नारेबाजी शुरू होते ही मौके पर मौजूद पुलिस बलों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया और अतिथि गृह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी ताकि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रहे।

NSIT
Nsmch

संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय पर उठे सवाल 

इस घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर जदयू संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल की कमी को उजागर कर दिया है। जहाँ एक तरफ कार्यकर्ता अपने जनप्रतिनिधि से मिलकर अपनी बात रखना चाहते थे, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक बंदिशों के कारण उपजे असंतोष ने पार्टी के आंतरिक मतभेदों को सतह पर ला दिया है।

अविनाश की रिपोर्ट