LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में खेत का पटवन कर रहे किसान की बदमाशों ने चाक़ू मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने खेत में पटवन कर रहे किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सीतामढ़ी में खेत का पटवन कर रहे किसान की ब
किसान की हत्या - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बेरवास गांव में एक किसान की सोये अवस्था में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के मुरलियाचक निवासी 48 वर्षीय राघव कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में की गई है। वह प्रतिदिन अपने पैतृक गांव बेरवास आकर खेतों में काम करते थे और शाम को मुरलियाचक स्थित घर लौट जाते थे। 

रात में राघव कुमार अपने धान के खेत में पटवन के लिए पंपिंग सेट चला रहे थे। थकान के कारण पास में ही ठेले पर सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरा थाना पुलिस और साइबर डीएसपी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 

साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। घटनास्थल से खून से सने कपड़े, चाकू के निशान और ठेले पर खून के छींटे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का कारण जमीनी विवाद माना है। बताया जा रहा है कि मृतक राघव कुमार का गांव में खेती की जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने का प्रयास जारी है। डुमरा थाना प्रभारी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि मामले कि जाँच कि जा रही है जल्द आरोपियों कि सिनाख्त कर उनकी गिरफ़्तारी कि जाएगी।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट