LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

सीतामढ़ी में CSP संचालक कोअपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना

सीतामढ़ी में CSP संचालक कोअपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से
सीतामढ़ी में CSP संचालक कोअपराधियों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार  में आपराधिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर अपराधियों ने सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के निमबाड़ी चौक पर बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बासुकी गांव के निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई है, जो पिछले छह माह से यह सीएसपी चला रहे थे।हालांकि, परिजन लूटपाट की संभावना से अनभिज्ञ हैं और उनका कहना है कि श्रवण की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे शूटर 

  • श्रवण यादव दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे।परिजनों के अनुसार, एक अपराधी ने श्रवण से 10 हजार रुपये नकद होने की बात पूछी। जैसे ही श्रवण ने पैसे होने की पुष्टि की, अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया और फरार हो गए।घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के अनुसार, दो अपराधी (काला और उजला शर्ट पहने) दुकान पर गए, जबकि एक अपराधी बाइक पर बैठा रहा। अपराधियों ने श्रवण को पांच गोलियां मारीं और फिर तीनों एक ही बाइक से भाग निकले।परिवार ने श्रवण को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि घटना में शामिल दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर पुरानी रंजिश को घटना का कारण बताया है।

  • घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने निमबाड़ी चौक पर सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।एसपी अमित रंजन द्वारा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हो सका।

  • NSIT
    Nsmch