LATEST NEWS

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

maa sita mandir - मां जानकी मंदिर तीर्थ के निर्माण के लिए ग्लोबर टेंडर जारी, नीतीश सरकार ने 882 करोड़ की राशि को दी है मंजूरी

maa sita mandir - सीतामढ़ी के बनने वाले मां जानकी मंदिर के लिए बिहार सरकार ने ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार ने 882 करोड़ की राशि मंजूर की थी।

maa sita mandir - मां जानकी मंदिर तीर्थ के निर्माण के लिए ग्
सीतामढ़ी मां जानकी मंदिर का टेंडर जारी- फोटो : NEWS4NATION

Patna - नीतीश कैबिनेट से  सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण के लिए 882.87 करोड़  की राशि स्वीकृत की है। जिसके बाद अब इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर के निर्माण के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। जिसके बाद अब मंदिर के निर्माण में देश और विदेश की बड़ी निर्माण कंपनियों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

बता दें पुनौरा धाम में प्रस्तावित सीता मंदिर का अगस्त में शिलान्यास किया जाएगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

अब तक 1000 करोड़ दे चुकी  है नीतीश सरकार

मंदिर और   क्षेत्र के विकास के लिए नीतीश कैबिनेट ने   अब तक एक हजार करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत की है।  जहां पिछले सप्ताह 882 करोड़ मंजूर किए गए थे। वहीं पिछले साल नवंबर महीने में भी पुनौरा धाम में विकास कार्य के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। 

यह बजट क्षेत्र में पर्यटक सुविधाएं और बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करने को लेकर स्वीकृत हुआ था। इसके तहत 50 एकड़ से ज्यादा की भूमि को अधिग्रहित किया जाना था। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मां जानकी के मंदिर के डिजाइन की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं। उन्होंने इस मंदिर को बिहार के लिए गौरव बताया है।

NSIT
Nsmch

अयोध्या की तर्ज पर होगा विकसित

अयोध्या की तर्ज पर पुनौराधाम को विकसित किया जा रहा है। माता सीता का जन्मस्थल होने की वजह से पुनौराधाम का खास धार्मिक महत्व है। अयोध्या के राम मंदिर और पुनौराधाम के सीता मंदिर का सीधा संपर्क है। पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के आसपास पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की योजना है।