LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics : चेतन ने कुम्भ जाकर संन्यास नहीं लिया...जिस पार्टी को बचाया उसी से चुनाव लड़ेगा, बेटे के चुनाव लड़ने पर साफ़ साफ़ बोले पूर्व सांसद आनंद मोहन

Bihar Politics : पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बेटे चेतन आनंद ने चुनाव लड़ने पर साफ़ साफ़ कहा की उसने कुम्भ में जाकर संन्यास नहीं लिया है. कहा की जिस पार्टी को बचाया है उसी से चुनाव लडेगा...पढ़िए आगे

Bihar Politics : चेतन ने कुम्भ जाकर संन्यास नहीं लिया...जिस

SITAMARHI : शिवहर सांसद लवली आनंद ने बताया की उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान पांच वादा किया गया था। जिसमें तीन वादा पूरा हुआ हैं वही शेष वादों को पूरा करने के लिए लगातार सदन में प्रयासरत है। वादों में मुख्य रूप से रीगा चीनी मिल चालू कराना, पुनौरा धाम के विकास, शिवहर से बापूधाम, मोतिहारी और सीतामढ़ी से रेल लाइन जोड़ने को लेकर जमीन अधिग्रहण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि ढाका को जिला बनाने की मांग को लेकर भी आवाज लगातार सदन में आवाज उठाई जा रही है। वही, अपने संसदीय क्षेत्र के बैरगनिया, घोड़ा सहान और रीगा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन रोकने के लिए रेल विभाग को पत्राचार किया गया है जो जल्द पूरा होने की संभावना है। 

वहीँ पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बताया कि सरकारी खजाने बांध मरमती के नाम पर लूट खसोट होता है। बाढ़  के दौरान हमलोगों के द्वारा जहां जहां पहुंचा गया, वह बांध टूटने से बच गया। वही पत्रकारों के सवाल तेजस्वी के द्वारा डीके बॉस को लेकर मुख्यमंत्री पर लगातार हमलावार है जिसको लेकर पूर्व सांसद ने बताया कि 2005 से पहले का बिहार क्या था। यह सब लोग जानते है। आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार कहां पहुंचा है यह किसी से छुपा नहीं है। राजद के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किस प्रकार उद्योगपतियों को परेशान किया जा रहा था। यह किसी से छुपा नहीं है। 

वही बेटे चेतन आनंद के शिवहर से चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि वह कुंभ जाकर संन्यास नहीं लिया है। जिस पार्टी की सरकार को बचाया है। उसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि डंके के चोट पर शिवहर से ही चुनाव लड़ेगे। सीएम नीतीश के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा पर उन्होंने कहां की इंजिनियर का बेटा इंजीनियर होता है पत्रकार का बेटा पत्रकार हो सकता है तो नेता का बेटा नेता क्यों नहीं होगा। निशांत का अगर फैसला होगा कि राजनीति में जाना है तो नई पीढ़ी का सब स्वागत करेंगे। वही अपने पत्नी के कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान बांध टूटा और भारी तबाही आई। इस दौरान कई जगह टूटने वाला था, जहां पहुंचकर टूटने से बचाया और कुछ जगह टूट है। उनके द्वारा कहा गया कि कुछ लोग जान बूझकर बांध तोड़ देते है। ताकि, राहत के नाम पर मोटी रकम की कमाई हो सके।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट