LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News: बिहार में देवर को दिल दे बैठी भाभी, महीनों प्रेम प्रसंग के बाद रचाई शादी, पति ने जमकर किया बवाल

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक ने सामाजिक मर्यादा को शर्मसार करते हुए अपनी सगी भाभी के साथ ब्याह रचा लिया। महिला और उसके देवर के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम-संबंध था।...पढ़िए आगे

Bihar News: बिहार में देवर को दिल दे बैठी भाभी, महीनों प्रेम
भाभी ने देवर संग कर की शादी- फोटो : SOCIAL MEDIA

Sitamarhi: बिहार के सीतामढ़ी से एक सामाजिक रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है,जहां कई बच्चों की मां एक महिला ने अपने ही देवर से शादी कर ली। इस बात का पता तब चला जब महिला का पति इस मामले के लेकर पास के थाने में पहुंच गया।

देवर और भाभी को हिरासत में लिया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला सीतामढी के पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। देवर और भाभी के इस कारनामे से ग्रामीणों में नाराजगी है। इस घटना की जानकारी मिलते हीं उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला का पति भी इस बात को लेकर हंगामा करने लगा। खबर मिलते हीं पुपरी थाना की पुलिस गांव पहुंचकर देवर और भाभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस ने मामला को कराया शांत

इस बीच पुलिस में इस मामला को सुलझाने के लिए गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों को थाना बुलाया और मामले को सभी के सामने रखा। ग्रामीणों और पुलिसवालों ने इस मामले को शांत कराकर महिला को उसके मायके भेज दिया और देवर से पति बने युवक ने पुलिस ने समझाकर छोड़ दिया। युवक ने पुलिस को यह वचन दिया कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेगा।

पति था इस रिश्ते से अंजान

इधर गांव के लोगों का कहना है कि इस महिला और उसके देवर के बीच कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के आचरण से उसके परिवाल वाले और ग्रामीणों इस अवैध रिश्ते का पता पहले ही चल गया था लेकिन उसका पति इस बात से अंजान था।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट