LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: पत्नी और भाभी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, फांसी से लटका मिला शव बरामद, 2 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Bihar News: शिवहर में पत्नी और भाभी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक का शव फांसी से फंदे से लटका मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

खुदकुशी
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के शिवहर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी और बड़ी बहन की प्रताड़ना से परेशान युवक ने खुदकुशी कर ली है। पूरा मामला जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरा टोला गांव का है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय युवक धीरज कुमार (पिता: किसन शहनी) ने सोमवार की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक पत्नी व उसकी बड़ी बहन की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान था।  जिसके चलते उसने यह कठोर कदम उठाया।

युवक ने किया खुदकुशी

बताया जाता है कि धीरज कुमार की शादी अपने भाई रामबाबू की पत्नी साजन देवी की बहन निशा कुमारी से दो वर्ष पूर्व हुई थी। यह विवाह परिवार की स्वीकृति के बिना हुआ था। जिसका विरोध शुरू से ही परिजन कर रहे थे। धीरज और निशा का एक 9 माह का पुत्र भी है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनें एक ही घर में रह रही थीं और धीरज को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

Diarch GO

पत्नी और भाभी करती थी प्रताड़ित 

बीते 20 दिनों से धीरज के साथ मारपीट की घटनाएँ भी हुईं। जिससे वह पूरी तरह अवसाद में चला गया। सोमवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी व बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर मृतक ने आत्महत्या कर लिया। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विस्तृत जांच में जुट गई है। 

शिवहर से मनोज कुमार