LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शिवहर में जलभरी करने गए दो युवकों की बागमती नदी में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार के शिवहर जिले में जलभरी के लिए बागमती नदी में गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : शिवहर में जलभरी करने गए दो युवकों की बागमती नदी
दो युवकों की मौत - फोटो : MANOJ KUMAR

SHEOHAR : जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तीया गांव से सटे बागमती नदी में लखराव के लिए जलबोझी के दौरान दो युवकों की मौत गहरे पानी में डूब जाने से हो गई है। मृतक युवक की पहचान शिवहर थाना के बिसाही गांव के चूमचून कुमार और बिपुल कुमार  के रूप में की गई है। दोनों का शव काफ़ी प्रयास के बाद मिला है।  

ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों युवक दोपहर में काफ़ी संख्या में लोगों के साथ नदी मे पूजा के लिए जलबोझी करने आये थे।  इसी दौरान दो युवक गहरे पानी मे चले गए. जिससे दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेजा रहा है। 

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलधिकारी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। वहीं मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया है। SDM अविनाश कुणाल ने बताया की दोनों युवक के गहरे पानी मे जाने से मौत हो गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में चीख पुकार की स्थिति मची हुई है। नदी किनारे काफ़ी संख्या में लोग पहुंच चुके है। बता दे की उक्त जगह पर कई लोगों की पूर्व मे डूबने से मौत हो गई है।  

शिवहर से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट