LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar news - बागमती नदी में डूबे दो किशोर, देर शाम तक नहीं मिला सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bihar news - बागमती नदी में स्नान के लिए दो किशोर डूब गए। देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम उनकी खोजबीन करती रही। वही परिजन चिंतित नजर आए।

Bihar news - बागमती नदी में डूबे दो किशोर, देर शाम तक नहीं म
बागमती नदी में डूबे दो युवक- फोटो : मनोज कुमार सिंह

Sheohar - बिहार के शिवहर ज़िले में एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की बागमती नदी में डूबकर मौत हो गई। यह घटना तरियानी थाना क्षेत्र के सुरगाही पंचायत अंतर्गत ग्राम कोलसो के पास मोतनाजे घाट की है, जहाँ दोपहर के वक्त नदी में नहाने गए दो चचेरे भाई गहरे पानी में समा गए।

मृतकों की पहचान आविद राइन (12 वर्ष) पिता मुन्ना राइन और फरजान अंसारी (12 वर्ष) पिता निज़ामुद्दीन अंसारी, दोनों निवासी ग्राम कोलसो के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर में भोजन के बाद पास के बागमती नदी घाट पर स्न्नान करने गए थे, जहाँ अचानक पैर फिसलने से वे नदी की तेज धारा में बह गए।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। एसडीआरएफ (आपदा राहत बल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश में जुटी है।एसडीएम अविनाश कुणाल ने  घटना की पुष्टि की और आश्वस्त किया कि शव बरामदगी को लेकर हरसंभव प्रयास जारी है।हालांकि देर शाम तक दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

रिपोर्ट - मनोज कुमार सिंह, शिवहर