LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Election 2025 : ‘माननीय’ बनने चले डॉक्टर साहब ! शिवहर में चुनावी मैदान में उतरे दो-दो डॉक्टर, तीसरे पत्नी के लिए घूम-घूमकर मांग रहे वोट

Bihar Election 2025 : ‘माननीय’ बनने चले डॉक्टर साहब ! शिवहर

Sheohar : शिवहर लोकसभा के तीन विधानसभा क्षेत्रों में दो डॉक्टर साहब चुनावी मैदान मे है। एक डॉक्टर साहब पत्नी के लिए वोट मांग रहे तो वही दो डॉक्टर चुनावी अखाड़े मे उतर हुए है। डॉक्टर से विधायक बनने का सपना किसे मिलता है वह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन चर्चा तो डॉक्टर साहब लोगों की अधिक हों रहीं है। 24 घंटे एयर कंडीशन और ब्लॉयर का हवा खाने वाले डॉक्टर साहब गांव की गलियों मे धूल फांक रहे है। शिवहर विधानसभा से सीतामढ़ी के प्रसिद्ध डॉक्टर वरुण कुमार की पत्नी डॉ. स्वेता जदयू के उम्मीदवार के तौर पर शिवहर विधानसभा से चुनाव लड़ रही है। मतदाताओं से संपर्क करने के लिए डॉक्टर वरुण कुमार और डॉक्टर श्वेता लगातार शिवहर में जनसंपर्क अभियान चला रहे है। इन दोनों को क्लीनिक छोड़कर शिवहर की हर गलियां हर गांव में वोट मांगते हुए देखा जा सकता है। 

बात करें शिवहर लोकसभा क्षेत्र के मधुबन विधानसभा की जहां डॉक्टर संतोष कुशवाहा ने अपनी पत्नी संध्या रानी को चुनावी मैदान में उतारा है। राजद उम्मीदवार संध्या रानी जहां क्षेत्र में एक्टिव दिख रही है वही डॉक्टर संतोष कुशवाहा अपने ओपीडी फ्री संचालन से संबंधित बातों को प्रचार प्रसार कर आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। मधुबन में उनका निजी अस्पताल भी है। पहले राजद ने उन्हें को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के बाद उनकी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। डॉ संतोष कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ अलग-अलग क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान में जुड़े हुए हैं। शिवहर संसदीय क्षेत्र के ढाका विधानसभा क्षेत्र में भी डॉक्टर साहब चुनावी अखाड़े में कूद पड़े हैं डॉक्टर लालबाबू प्रसाद इस बार जन सुराज के टिकट से चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। उनकी पत्नी भी चिकित्सक है. जिनका नाम प्रीति प्रसाद है। 

डॉ एल.वी प्रसाद कहते हैं कि चिकित्सक रहते हुए उन्होंने काफी लोगों की मदद की है। ढाका में उनका नर्सिंग होम है। जहां दोनों पति-पत्नी प्रैक्टिस करते हैं। कुछ दिन सरकारी चिकित्सक के रूप में भी सेवा दी है.और अब जन सेवा के संकल्प को लेकर चुनावी मैदान में है। हालांकि इस बार का तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव दिलचस्प बना हुआ है। जहां सभी डॉक्टर साहब के सामने राजनीतिक के धुरंधर शामिल है। शिवहर में डॉक्टर श्वेता के सामने राजद के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के पौत्र नवनीत झा, दो बार के शिवहर से जदयू के विधायक रहे बसपा उम्मीदवार मोहम्मद सरफुद्दीन और जनसुराज से नीरज कुमार सिंह से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

वही मधुबन में पूर्व मंत्री और लगातार विधायक रहे राणा रणधीर सिंह सामने है, जो लगातार बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते रहे हैं। जबकि ढाका में वर्तमान विधायक पवन जायसवाल बीजेपी के उम्मीदवार हैं। वहीं  ओवैसी की पार्टी से राणा रणजीत सिंह और राजद के फैसल रहमान मैदान में है। देखना दिलचस्प होता है कि इन तीनों विधानसभा क्षेत्र में किस डॉक्टर साहब को विधानसभा जाने का मौका मिलता है।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट