LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News: सुबह सुबह दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से सात मासूम घायल, दो की हालत नाजुक

Bihar News:जंगल से भागकर आए एक बंदर को देखने की उत्सुकता बच्चों के लिए भारी पड़ गई, जब भीड़ के दबाव से एक पुरानी दीवार ढह गई और उसकी चपेट में आकर सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tragic accident
सुबह सुबह दर्दनाक हादसा- फोटो : reporter

 Bihar News:  शिवहर जिले के मसौढ़ा गांव में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल से भागकर आए एक बंदर को देखने की उत्सुकता बच्चों के लिए भारी पड़ गई, जब भीड़ के दबाव से एक पुरानी दीवार ढह गई और उसकी चपेट में आकर सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि पांच बच्चों का इलाज यहीं चल रहा है, जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया है।

गांव में सुबह के समय एक बड़ा बंदर जंगल से निकल कर आ गया, जिसे देखने के लिए दर्जनों बच्चे और ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ बच्चे एक जर्जर दीवार पर चढ़कर बंदर को देखने लगे। भीड़ और हलचल के दबाव से दीवार अचानक गिर गई, जिससे सात बच्चे मलबे में दब गए।घायल बच्चों में अदिति कुमारी, अनुराधा कुमारी, शिवानी कुमारी,ऋषभ कुमार और अन्य तीन बच्चे शामिल हैं।

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने फौरन मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार महतो ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना बंदर देखने के दौरान दीवार गिरने से हुई है, जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

वहीं भाजपा प्रदेश कार्ड समिति सदस्य रामबाबू गुप्ता और आनंद सागर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को हर संभव सहायता दिलाने में जुटे हैं।मसौढ़ा गांव में यह घटना तेजी से चर्चा का केंद्र बन गई है। 

 मनोज कुमार की रिपोर्ट