LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : शिवहर जदयू में बवाल ! डॉ. श्वेता को टिकट देने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराज़गी, सीतामढ़ी सांसद पर लगाये गंभीर आरोप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : शिवहर जदयू में बवाल ! डॉ. श्

SHEOHAR : शिवहर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में सीतामढ़ी की डॉ. श्वेता के नाम की घोषणा होते ही जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। जदयू के स्थानीय नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर शिवहर की अनदेखी करने का आरोप लगाया है और कहा है कि बाहरी उम्मीदवार को थोपना शिवहर की जनता के साथ अन्याय है।

कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

घोषणा के बाद जदयू कार्यालय परिसर और जिले के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। “शिवहर का हक़ शिवहर को दो” और “बाहरी उम्मीदवार वापस लो” जैसे नारों से इलाका गूंज उठा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिकट देने में स्थानीय नेताओं की राय नहीं ली गई और पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मो. सरफुद्दीन को नजरअंदाज कर दिया गया।

सांसद पर पैसे लेकर टिकट दिलाने का आरोप

कुछ कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीतामढ़ी सांसद ने “पैसे लेकर टिकट दिलवाया” है। उनका कहना है कि यह निर्णय राजनीतिक योग्यता के बजाय आर्थिक लेनदेन के आधार पर हुआ है, जिससे शिवहर के जदयू कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है।

सरफुद्दीन को उम्मीदवार बनाने की मांग

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि पूर्व विधायक मो. सरफुद्दीन को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया, तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे और आने वाले चुनाव में जदयू के खिलाफ खुला मोर्चा खोल देंगे। जदयू की ब्लॉक और पंचायत इकाइयों के कई पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।

NSIT
Nsmch

पार्टी नेतृत्व पर सवाल

पार्टी के अंदर उठते विरोध के स्वर अब खुलकर सामने आने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवहर के विकास में वर्षों से जुटे स्थानीय नेता को दरकिनार कर बाहरी उम्मीदवार को लाना न केवल लोकल अस्मिता पर चोट है, बल्कि यह चुनावी दृष्टि से भी नुकसानदायक साबित होगा।

आगामी रणनीति पर संशय

अब देखने वाली बात यह होगी कि जदयू नेतृत्व इस बगावत को कैसे संभालता है। अगर जल्द ही स्थिति नहीं संभाली गई, तो पार्टी को शिवहर में संगठनात्मक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह बगावत शिवहर विधानसभा चुनाव 2025 के समीकरण पूरी तरह बदल सकती है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट