LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime : शिवहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की स्कार्पियो से देवघर पूजा करने जा रहे बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : शिवहर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की स

SHEOHAR : जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने शटर-ताला कटर से चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद देवघर दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन जमुई में ही पकड़ लिए गए। 

पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाल के दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, विशेषकर पिपराही और पुरनहिया में लगातार चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।जांच के दौरान पुलिस ने अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए सीतामढ़ी और जमुई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

Diarch GO

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनीश कुमार और राकेश कुमार के रूप में हुई है। दोनो पर शिवहर और सीतामढ़ी जिला मे आधा दर्जन चोरी के मामले पूर्व से दर्ज है। पुलिस के अनुसार दोनों शटर-कटर उपकरण से दुकानों के ताले काटकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों के पास से चोरी की गाड़ी, बैटरी समेत अन्य समान बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई के समय सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, इंस्पेक्टर मंजर आलम, पिपराही थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह, फतेहपुर थाना अध्यक्ष राधेश्याम कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट