LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Politics : बिहार में स्नातक विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी तेज, तैयारियों को लेकर शिवहर पहुंचे जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा

Bihar Politics : बिहार में एक बार फिर स्नातक विधान परिषद् की सरगर्मियां ते हो गयी है. इसी कड़ी में जदयू नेता अभिषेक झा शिवहर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार में स्नातक विधान परिषद चुनाव की सरगर्
चुनाव की तैयारी - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : स्नातक विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी तेज हों गईं है। इस क्रम मे जदयू के संभावित प्रत्याशी और जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा शनिवार को शिवहर में जदयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। जहाँ आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाता सूची और मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर कि विचार विमर्श किया। 

इस दौरान मिडिया से बात करते हुए जदयु के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने राजद में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के परिवार में मचे घमासान पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि हमलोग जानते है की परिवारवाद और वंशवाद को लेकर मुगलिया सल्तनत को पाने के लिए कत्ले आम हो जाते थे। 

झा ने कहा की फिलहाल तेजस्वी यादव अधिकार यात्रा पर निकले हैं। उनका सबसे पहले इस बात का जानकारी होना चाहिए कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव जो लालू प्रसाद यादव के वारिश है,  उनका अधिकार कब मिलेगा? उनकी राजनीतिक हत्या राजनीतिक षड्यंत्र के तहत किसने कराई। जिस तरीके से परिवार के अंदर युद्ध मचा है उनके परिवार के लिए और पार्टी के लिए विनाशकारी साबित होगा। 

उन्होंने कहा की प्रशांत किशोर के आरोपों पर मंत्री अशोक चौधरी अपनी बात तो जरूर रखेंगे। मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन, जदयू जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, लोजपा आर के जिला अध्यक्ष विजय पांडे, जदयू प्रवक्ता रहमान शिवहरिया, वरिष्ठ नेता नेयाज अहमद मोती,महबूब आलम समेत काफी संख्या में NDA के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट