LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Election 2025 : शिवहर में तेजस्वी ने महिलाओं को 30 हज़ार रूपये देने का दुहराया वादा, कहा-20 महीनों में बिहार बदलने का लिया संकल्प

Bihar Election 2025 : शिवहर में आयोजित चुनावी सभा में तेजस्वी ने फिर अपना वादा दुहराया. कहा की सरकार बनते ही 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में 30 हज़ार रूपये डाले जायेंगे......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : शिवहर में तेजस्वी ने महिलाओं को 30 हज़ा
तेजस्वी का वादा - फोटो : SOCIAL MEDIA

SHEOHAR : नेता प्रतिपक्ष व महागठबंधन के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव ने बुधवार को शिवहर जिले में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से महागठबंधन को विजयी बनाने की अपील की। बागमती परियोजना के पास ज्ञानालोक पब्लिक स्कूल कैंपस में आयोजित इस सभा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे। तेजस्वी यादव ने मंच से घोषणा की कि यदि बिहार में हमारी सरकार बनी तो 14 जनवरी को राज्य की सभी माता-बहनों के बैंक खातों में एकमुश्त 30 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार की महिलाएं संघर्ष कर रही हैं, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा— "मेरी उम्र भले कम हो, लेकिन जुबान पक्की है। जो वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा करूंगा।"

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नवनीत कुमार झा को एक कर्मठ और युवा नेतृत्व वाला उम्मीदवार बताते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि "अगर हमारी सरकार बनी तो बिहार के हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, और राज्य की सत्ता कुछ गिने-चुने लोगों के हाथों में नहीं रहेगी, बल्कि हर परिवार की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।"

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि “मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने में स्वर्गीय रघुनाथ झा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। आज उसी परिवार से नवनीत झा चुनाव मैदान में हैं, और अब तेजस्वी-नवनीत की जोड़ी मिलकर बिहार में जनता की सरकार बनाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि “अब बिहार को गुजराती नहीं, बल्कि बिहारी चलाएंगे। हमने 20 महीनों में ही बिहार की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया है। जनता हमें एक मौका दे, हम दिखा देंगे कि बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को कैसे छू सकता है।” सभा में एमएलसी फारुक शेख, पूर्व विधायक अजीत कुमार झा, और महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा के अंत में राजद प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि वे अपने दादा स्वर्गीय रघुनाथ झा और पिता अजीत झा के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि शिवहर की जनता का आशीर्वाद मिला तो वे विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान की राजनीति को नई दिशा देंगे।सभा को पूर्व विधायक अजीत कुमार झा राकेश झा समेत अन्य संबोधित किया। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट