LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : शिवहर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने लोगों को किया आगाह, कहा बिहार में घूम रहे बहरूपिये, रहना जरा बचके...

Bihar News : शिवहर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने लोगों को किया आ

SHEOHAR : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव आज़ अचानक शिवहर पहुँचे। तरियानी के माधोपुर छाता गांव में बेलसंड से गरीब जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण कवि के घर पर उनका आरती-समारोह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आस पास के गांव के काफ़ी संख्या लोगों की भीड़ तेजप्रताप यादव को देखने के लिए उमड़ पड़ी। 

लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा की यहाँ आने के बाद जितना प्रेम और समर्थन मिला है, उसका ऋण मैं मरते दम तक नहीं चुकाऊँगा। आप सबके सहयोग से हम नया बिहार बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। हम शिक्षित, समृद्ध और रोजगारयुक्त बिहार की स्थापना का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा,युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। आज हमारे पड़ोसी राज्य में पलायन की स्थिति विकट होती जा रही है। बिहार में बेरोजगारी और शिक्षा की स्थिति बेहद दयनीय है। सरकार ने शराबबंदी की बात की, लेकिन आज भी हर गांव-कस्बे में शराब खुलेआम बिक रही है। स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं पहुँचते, मिड-डे मील में छिपकली मिलती है, और कई स्कूल भवन जर्जर होकर गिरने के कगार पर हैं। इस व्यवस्था को बदलना हम सबका कर्तव्य है। 

तेजप्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि 14 तारीख को आयोजित कार्यक्रम में शामिल न हो पाने के पीछे उनका अस्वस्थ होना मुख्य कारण था। उन्होंने आगाह करते हुए कहा,बहुरूपिया नेताओं के बहकावे में नहीं आना है। बिहार का सबसे बड़ा मुद्दा पलायन और बेरोजगारी है। नरेंद्र मोदी आए और जुमलेबाजी करके चले गए। चीनी मिलों को पुनः चालू करने का वादा किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। हमारा मकसद सिर्फ शिक्षा और रोजगार पर केंद्रित रहेगा। कोई लंबा-चौड़ा वादा नहीं, बल्कि हर घर में रोजगार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान लोगों ने जोशीले नारे लगाते हुए कहा की बिहार का सीएम कैसा हो, तेजप्रताप का जैसा हो। नारे को सुनकर पूर्व मंत्री तेजप्रताप मुस्कराते रहे। 

इससे पूर्व गरीब जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कृष्ण कवि ने कहा की तेजप्रताप यादव का शिवहर आना विरोधियों के लिए बड़ा तमाचा है। विकास का पट खुला है और बदलाव निश्चित है। तेजप्रताप का साथ और आपके आशीर्वाद से बिहार नया आयाम प्राप्त करेगा। मौके पर उपस्थित दीपक कुमार, सतेंद्र सिंह,अनमोल कुमार सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्त्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट