LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: शिवहर को मिला टेक्नोक्रेट एसपी, शुभांक मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही शुरू किया एक्शन, जनता और सुरक्षा को प्राथमिकता

Bihar News:शिवहर जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय और जनता-केंद्रित पुलिसिंग का संदेश दिया है। ...

Technocrat SP Shubhank Mishra Takes Charge in Sheohar Priori
शिवहर को मिला टेक्नोक्रेट एसपी- फोटो : reporter

Bihar News:शिवहर जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक  शुभांक मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रिय और जनता-केंद्रित पुलिसिंग का संदेश दिया है। कार्यभार संभालते ही मिश्रा ने मुख्यमंत्री के आगामी 19 जनवरी के शिवहर दौरे को लेकर सभी स्थलों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत एवं व्यवस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को जिला मुख्यालय का अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि थानों में शिकायतों का पंजीकरण शीघ्र और त्वरित कार्रवाई के साथ किया जाएगा। अपराध नियंत्रण, अपराधों के उद्भेदन और जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।

Diarch GO

मुख्यमंत्री के दौरे के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, जनता की सुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने प्रत्येक सप्ताह दो थानों में जाकर जनसुनवाई का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत वे सीधे आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

सभी सोमवार और शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मिश्रा अपने कार्यालय में भी आम जनता की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी कार्यशैली पारदर्शी, संवेदनशील और जनोन्मुखी होगी, ताकि पुलिस का भरोसा आमजन में और मजबूत हो।

NSIT
Nsmch

शिवहर जिले में शुभांक मिश्रा के आने के बाद से पुलिस प्रशासन में नया जोश और सक्रियता देखने को मिल रही है। आमजन और अधिकारियों के बीच सीधे संवाद, त्वरित कार्रवाई और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था से जिले की पुलिसिंग एक नए मुकाम की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार