LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: देवकुली धाम जाते बेटे को ट्रक ने कुचला, पिता के सामने बेटे की दर्दनाक मौत

Bihar News:श्रावण मास की पहली सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देवकुली धाम जा रहे एक युवक की पहाड़पुर पुल के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

death of son in front of father
पिता के सामने बेटे की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar News:श्रावण मास की पहली सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देवकुली धाम जा रहे एक युवक की पहाड़पुर पुल के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना मधुबन राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227 पर सोमवार सुबह हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया।

मृतक की पहचान श्यामपुर भटहाँ थाना क्षेत्र के नयागाँव लक्षुटोला निवासी धर्मदेव राय के 21 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश कुमार के रूप में की गई है। जयप्रकाश अपने पिता धर्मदेव राय के साथ अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से देवकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के पिता के अनुसार, पहाड़पुर पुल से पूरब मोड़ पर धर्मदेव राय शौच के लिए बाइक से उतरे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक पर बैठे जयप्रकाश को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। जब पिता धर्मदेव राय वापस लौटे, तब तक उनके पुत्र की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही, डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जयप्रकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना अध्यक्ष कोमल रानी ने बताया कि शव कब्जे में कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जयप्रकाश अपने दो भाइयों में छोटा था। अपने आंखों के सामने जवान बेटे को खोने के सदमे से वृद्ध पिता धर्मदेव राय बेसुध हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे भगवान को कोसते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या बिगाड़ा था कि पिता के सामने ही पुत्र को छीन लिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार