LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: शिवहर जिले से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और दर्दनाक वारदात सामने आई है...

Bihar Crime: शिवहर में खून से लाल हुई रात, प्रखंड प्रमुख के भाई की सरेराह गोली मारकर हत्या, सड़क पर बवाल, मंत्री-एसपी के सामने फूटा जनाक्रोश

Sheohar Murder Sparks
मंत्री-एसपी के सामने फूटा जनाक्रोश- फोटो : reporter

Bihar Crime: शिवहर जिले से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां पुरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के भाई एवं व्यवसायी समोद साह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस निर्मम वारदात के बाद पूरे इलाके में मातम के साथ-साथ गुस्से का उबाल फूट पड़ा है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, समोद साह बसंतपट्टी बाजार में किराना, हार्डवेयर और खाद-बीज की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव बखार चंडिहा लौट रहे थे। जैसे ही वह बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही समोद साह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Diarch GO

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इधर, बुधवार सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बसंतपट्टी चौक को जाम कर दिया और टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलने पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और एसपी शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों की बातचीत और आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह एक गंभीर आपराधिक वारदात है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और कई संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर शिवहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ अपराधियों के बेखौफ होने की बात सामने आ रही है, तो दूसरी तरफ जनता में डर और गुस्से का माहौल गहराता जा रहा है। फिलहाल पूरा इलाका तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं, जबकि परिजन और स्थानीय लोग न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

रिपोर्ट- मनोज कुमार