LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar News: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं शिवहर डीएम, खुद तौला पोषाहार-की चावल की जांच, कर दिया शो-कॉज

Bihar News: शिवहर में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...

Sheohar DM Checks Anganwadi Ration Orders Show Cause Notice
पोषाहार पर डीएम सख्त- फोटो : reporter

Bihar News: शिवहर में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने शिवहर शहर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-111 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर बच्चों और लाभार्थियों के लिए रखे पोषाहार का वजन खुद कराया और चावल की गुणवत्ता भी अपने हाथों से जांची। निरीक्षण में चावल की गुणवत्ता में कमी पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद संबंधित कर्मियों और पर्यवेक्षणीय पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र के संचालन और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में कई कमियां भी मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित कर्मियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा विद्यालय-पूर्व शिक्षा समेत कई अहम सेवाएं दी जाती हैं। ऐसे में इन सेवाओं में लापरवाही सरकारी जिम्मेदारी के प्रति गंभीर उदासीनता मानी जाएगी।

निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर संबंधित कर्मियों और पर्यवेक्षणीय पदाधिकारी से शो-कॉज मांगा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कमियों को तत्काल दूर कर अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर दोषी कर्मियों और पदाधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित समय-सारणी और विभागीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जिले के अन्य केंद्रों का नियमित और औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है।

मनोज कुमार की रिपोर्ट