LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics : ओवैसी का भी साथ देने को तैयार हैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानिए क्या बताई वजह....

Bihar Politics : ओवैसी का भी साथ देने को तैयार हैं शंकराचार्

SHEOHAR : परमाराध्य धर्माधीश, ज्योतिष पीठाधीश्वर, जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को शिवहर में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “हम उसके साथ हैं जो गौ रक्षा की बात करेगा, चाहे वह कोई भी दल या संगठन क्यों न हो। अगर AIMIM भी गौ रक्षा की बात करेगी, तो हम AIMIM के साथ हैं। 

यह बयान उन्होंने रविवार को शिवहर नगर स्थित प्रसाद उत्सव मैरेज हॉल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता किसी जाति, पंथ या पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे भारत की पहचान हैं।जो लोग हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगते हैं, वे अपने घोषणा पत्र में गौ रक्षा का मुद्दा क्यों नहीं शामिल करते? इससे परहेज क्यों है.जो गौ माता का नाम लेकर राजनीति करते हैं, वे वास्तव में गौ सेवा के लिए क्या कर रहे हैं, यह देश को जानना चाहिए।”उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी निष्ठा किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि गौ माता और सनातन धर्म से है।

Diarch GO

 उन्होंने कहा की हम न तो किसी पार्टी के खिलाफ हैं, न किसी पार्टी के पक्ष में — लेकिन जो गौ की बात करेगा, वह हमारा साथी है। गौ माता भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की आधारशिला हैं। उनकी रक्षा पूरे राष्ट्र का कर्तव्य है।इस दौरान शंकराचार्य ने शिवहर नगर परिषद के निर्णय की सराहना की, जहां सभापति राजन नंदन सिंह और पार्षदों ने ध्वनि मत से गौ माता को “नगर माता” का दर्जा देने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा शिवहर नगर परिषद ने जो कदम उठाया है, वह देशभर के नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत है। लेकिन गौ रक्षा केवल घोषणाओं से नहीं, कर्म से होनी चाहिए।इससे पूर्व सभापति राजन नंदन सिंह के नेतृत्व मे शंकराचार्य का स्वागत किया गया। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट