LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक खेल, छात्रा से बदसलूकी का आरोप, सैकड़ों छात्राओं ने समाहरणालय घेरा, गिरफ्तारी की मांग पर उबाल

Bihar News: बिहार के इस स्कूल में छात्राओं के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. जिसके बाद सैकड़ों छात्राओं ने समाहरणालय का घेराव किया......पढ़िए आगे

Bihar News: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक खेल, छात्रा से बदसलू
छात्राओं से बदसलूकी - फोटो : MANOJ

Sheohar: जिले के प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ कथित बदसलूकी का मामला शनिवार को अपराध और आक्रोश की शक्ल ले बैठा। न्याय की मांग को लेकर विद्यालय की सैकड़ों छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ समाहरणालय परिसर पहुंच गईं और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाहरणालय उस वक्त गवाह बना जब छात्राएं धरने पर बैठ गईं और एक शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ गईं।

प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक ने उनके साथ अभद्र और अशोभनीय व्यवहार किया। मामला तब और गंभीर हो गया जब विद्यालय स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्राएं और अभिभावक प्रशासन के दरवाजे पर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा, नारेबाजी और रोष साफ झलक रहा था।

पीड़ित छात्रा की एक सहेली ने घटना का सिलसिलेवार खुलासा किया। उसके अनुसार, बीते दिन उसकी दोस्त विद्यालय आई थी और मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर परिसर में ही फोन चार्ज कर रही थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक वहां पहुंचे और पूछताछ शुरू की। छात्राओं ने साफ कहा कि वे किसी से बातचीत नहीं कर रहीं, लेकिन शिक्षक ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। आरोप है कि शिक्षक ने अभिभावकों को फोन करने की धमकी दी, जिससे छात्रा डर गई। भय के कारण उसने पैसे देने की बात भी कही, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ने पैसे लेने से इनकार कर अन्य अनुचित मांग रखी। छात्रा की सहेली का दावा है कि इसके बाद शिक्षक ने पीड़िता के पहचान पत्र की तस्वीर ली और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। घटना के बाद छात्रा फूट-फूटकर रोने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्राओं का आरोप है कि उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित छात्राओं व अभिभावकों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया। एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद अभिभावक और छात्राएं शांत हुईं, लेकिन चेतावनी दी कि अगर न्याय में देरी हुई तो आंदोलन और तेज होगा। समाहरणालय परिसर में महिला थाना सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार