LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: शिवहर में विकास का शंखनाद, कल पहुंचेंगे सीएम सम्राट चौधरी, 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात, बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का होगा उद्घाटन

Bihar News: लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को शिवहर दौरे पर पहुंचेंगे।..

Samrat Choudhary to Visit Sheohar Launch 200 Cr Projects
शिवहर में विकास का शंखनाद- फोटो : reporter

Bihar News: लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को शिवहर दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका जिले में पहला दौरा होगा, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह और उम्मीदों का माहौल है। इस दौरान सीएम जिले को करीब 200 करोड़ रुपये की 40 विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें बहुप्रतीक्षित बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पिपराही प्रखंड के बेलवाघाट में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यहां वह 130 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये की लागत से तैयार बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Diarch GO

जिला प्रशासन के मुताबिक, इस लिंक चैनल के निर्माण से शिवहर और आसपास के इलाकों में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि क्षेत्र को भी फायदा पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की। इस दौरान एसडीपीओ, एसडीओ, डीएसपी मुख्यालय, बीडीओ और सीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 19 जुलाई को बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल के उद्घाटन के साथ 40 अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि शिवहर के विकास और बाढ़ से जूझते इलाकों के लिए बड़ी उम्मीद है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में जहां तैयारियों की सरगर्मी तेज है, वहीं आम जनता भी विकास की नई इबारत लिखे जाने की उम्मीद लगाए बैठी है। अब नजरें रविवार के उस ऐतिहासिक कार्यक्रम पर टिकी हैं, जहां शिवहर को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात मिलने वाली है।

रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह