LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : शिवहर विधानसभा क्षेत्र में गरमाई सियासत, राजद एमएलसी ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : शिवहर विधानसभा क्षेत्र में ग

SHEOHAR : राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता एमएलसी फारुख शेख ने शिवहर में सियासी माहौल को गरमा दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा की हम जरूर शिवहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे! पार्टी टिकट देगी,तो बिल्कुल लड़ेंगे। उन्होंने कहा की किसको चुनाव लड़ने का मन नहीं, सभी को चुनाव लड़ने का मन करता है। मै राजद का एमएलसी हूँ। शिवहर में इतना काम किया है, पार्टी टिकट देगी तो जरूर चुनाव में उतरेंगे। जनता के बीच 2017 से डटकर काम कर रहे हैं। 

इस जोरदार बयान ने शिवहर की सियासत में भूचाल ला दिया है। एमएलसी फारुख शेख ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में शिवहर में विकास की लहर दौड़ी है। रुके हुए प्रोजेक्ट्स को नई गति दी गई और कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हुईं। उनके द्वारा गिनाए गए प्रमुख विकास कार्यों में शामिल हैं: सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और ब्लड बैंक की स्थापना, जिसने स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम दिया। डिग्री कॉलेज का निर्माण, जो युवाओं के लिए शिक्षा के नए द्वार खोला। बस स्टैंड का कायाकल्प,देकुली धाम का संवर्धन, जिसने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाया। अशोगी- बरगद वट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, जिससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को बल मिला।  

Diarch GO

शेख ने गर्व के साथ कहा की तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में शिवहर में अभूतपूर्व विकास हुआ। कुल 17 प्रमुख परियोजनाओं ने शिवहर की तस्वीर बदली है।” इन कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार रथ गांव-गांव, गली-गली घूमेगा और विकास की गाथा सुनाएगा। फारुख शेख ने बेबाकी और जोश के साथ कहा, “चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं! सबका मन होता है, मेरा भी मन है। हम बिल्कुल लड़ेंगे! 2017 से जनता के बीच डटकर मेहनत कर रहे हैं। पार्टी टिकट देगी, तो पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। 

इस ऐलान के साथ उन्होंने साफ कर दिया कि उनका इरादा पक्का है.फारुख शेख के इस ऐलान ने शिवहर में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें राजद के अगले कदम पर टिकी हैं। क्या फारुख शेख को शिवहर से टिकट मिलेगा? और अगर मिला, तो उनकी रणनीति क्या होगी? आने वाले दिन शिवहर की सियासत के लिए निर्णायक साबित होंगे। शेख का कहना है, “हम मेहनत कर रहे हैं, जनता के बीच हैं, और चुनावी जंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट