LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Election 2025 : शिवहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में गरज रहे ‘राणाजी’, किसी को ओवैसी तो किसीको बीजेपी ने दिया टिकट

Bihar Election 2025 : शिवहर में तीन राणा चुनावी मैदान में है. जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है........पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : शिवहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में गर
चुनावी मैदान में राणाजी - फोटो : SOCIAL MEDIA

SHEOHAR : शिवहर लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में इस बार राणा नाम की गूंज सुनाई दे रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में बेलसंड, ढाका और मधुबन विधानसभा से तीन राणा चुनावी मैदान में उतरे है। देखना दिलचस्प होगा की तीनो राणा जी में जनता किसको ताज पहनाती है। ढाका विधानसभा से एआइएमआइएम के उम्मीदवार के रूप मे शिवहर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सीताराम सिंह के पुत्र राणा रंजीत सिंह चुनाव मैदान मे है। 

राजपूत होते हुए ओवेसी और अल्पसंख्यक समाज अच्छी पकड़ है। बता दे की राणा रणजीत पिछला लोकसभा का चुनाव ओवैसी की पार्टी से लड़ चुके हैं। वही उनके बड़े भाई राणा रणधीर सिंह मधुबन से निवर्तमान विधायक हैं जिनको इस बार भी बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। 

Diarch GO

वहीँ बेलसंड विधानसभा से राणा रणधीर सिंह चौहान जदयू से बागी होकर बसपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। 

पूर्व में उनकी पत्नी तीन बार बेलसंड से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। ऐसे में तीनो विधानसभा मे राणा नाम की गूंज क्षेत्र में सुनाई दे रहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि तीनो राणा के पास पार्टी के अलावा अपना मजबूत वोट बैंक भी है। जो अपने दम पर चुनाव का माहौल बदल सकते है। देखना है कि जनता किस किस राणा को विधायक बनाती है।

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट