LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: सूचना जनसंपर्क विभाग के अवर सचिव राजीव कुमार सिंह बने IAS, गांव में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

राजीव कुमार सिंह फिलहाल सूचना एवं जन संपर्क विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें IAS पद पर पदोन्नति दी गई है। ...

  Rajiv Kumar Singh Under Secretary of Information Departmen
अवर सचिव राजीव कुमार सिंह बने IAS- फोटो : reporter

Bihar News: रविवार का दिन हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। गांव के लाल राजीव कुमार सिंह के IAS पद पर पदोन्नति की खबर जैसे ही पहुँची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। हर चेहरे पर मुस्कान, हर दिल में गर्व और हर ज़ुबान पर एक ही बात हमार गांव के बेटा अब IAS बन गइल!शिवहर जिले के पिपराही प्रखंड के सिंगाही माधोपुर गांव में जश्न का माहौल था।

राजीव कुमार सिंह फिलहाल सूचना एवं जन संपर्क विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सरलता, ईमानदारी, ज़मीन से जुड़ी सोच और कर्मठता के लिए वे विभाग के साथ-साथ पूरे राज्य में आदर के साथ देखे जाते हैं। उनकी आईएएस पद पर पदोन्नति न केवल परिवार के लिए गर्व का क्षण है बल्कि शिवहर और आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणा का दीपक साबित हो रही है।जब राजीव कुमार सिंह अपने गांव माधोपुर सिंगाही पहुंचे, तो माहौल किसी उत्सव से कम नहीं था।

Diarch GO

ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया, ढोल-नगाड़ों के बीच स्वागत हुआ।मिठाइयाँ बांटी गईं, बच्चे–बुजुर्ग–युवाओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाए, और गांव का हर घर खुशियों से झूम उठा।

बुज़ुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने कहा कि सरकारी नौकरी में ईमानदारी और मेहनत से कौन क्या नहीं कर सकता, इसका ज़िंदा उदाहरण हैं राजीव सर।

NSIT
Nsmch

गांववालों का यह भी कहना था कि राजीव कुमार सिंह की सफलता ने साबित कर दिया कि गांव की मिट्टी भी IAS पैदा कर सकती है बस हौसला और लगन चाहिए।

घर पर जश्न तो था, लेकिन भावनाएँ भी गहरी थी।राजीव कुमार सिंह के पिता, रिटायर्ड जज चंद्र किशोर सिंह, भावुक होकर बोले कि हमरा बेटा के सफलता सिर्फ हमनी के नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत बा। आने वाली पीढ़ी उनके देख प्रेरित होई।गांव में जुटे लोगों में ललन सिंह, पूर्व सरपंच मोहन सिंह, बेलवा पैक्स अध्यक्ष अंकेश सिंह, अम्बा पैक्स अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पंकज कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

गांववालों को उम्मीद है कि राजीव कुमार सिंह की नई भूमिका से सिर्फ गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र में विकास की नयी रोशनी फैलेगी।शिवहर आज गर्व से कह रहा है कि हमरा गांव का बेटा, अब देश का अफसर!

रिपोर्ट- मनोज कुमार