LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Holi Festival 2025 : शिवहर में राधाकांत गुप्ता के होली मिलन समारोह की रही धूम, रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ मचा धमाल

Holi Festival 2025 : होली को लेकर अलग अलग जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में शिवहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया..

Holi Festival 2025 : शिवहर में राधाकांत गुप्ता के होली मिलन
होली मिलन की धूम - फोटो : social media

SHEOHAR : विधानसभा चुनाव 2025 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए है। होली के रंग से सियासत का पुराना नाता रहा है। इसी बहाने कई नेता अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए है। सोमवार को शिवहर विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर विभिन्न दलों की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किए गया। इसी क्रम मे शिवहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता( उर्फ बच्चू जी) ने स्थानीय एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

राधा कांत गुप्ता( उर्फ़ बच्चू जी ) की होली मिलन की खूब धूम रही। रंग-गुलाल के साथ सभी ने खूब धमाल मचाया। ब्रज की होली और फाग के राग में सभी झूमते रहे। सांस्कृतिक आयोजन के साथ सभी ने लजीज व्यंजन का आनन्द उठाया। शिवहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों के लोगो को निमंत्रण भेजा गया। इस आयोजन से शिवहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। हालाँकि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधा कांत गुप्ता ने अब तक चुनाव लड़ने पर खुलकर घोषणा नहीं किया है,लेकिन इस कार्यक्रम जुटे नेताओं एवं लोगो मे चर्चा गर्म हो गयी है।

Diarch GO

पूर्व विधानसभा राधा कांत गुप्ता ने कहा की होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व हमें समाज में सद्भाव बनाए रखने की सीख देता है। होली गीतों पर थिरकते रहे लोग, खूब की मस्ती होली की शुभकामनाएं दी और सभी से प्रेम व सौहार्द के वातावरण में होली मनाने की अपील की। मौके पर विभिन्न सामाजिक संदेश देने के बाद जो रंग और गुलाल की बौछार हुई तो सभी उसमें तन और मन से सराबोर होते चले गए। हर्ष का माहौल बनता चला गया। जबकि गीतों की फुहार बरसी तो सभी उसमें भीगते चले गए। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाया और होली की बधाई दी।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट