LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar politics - प्रशांत किशोर का NDA पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार के सैकड़ों बच्चों के शरीर पर कपड़ा और पैरों में चप्पल नहीं

Bihar politics - जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने आज शिवहर में विशाल जनसभा को संबोधित किया, उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा, कहा आज बिहार के लोगों के पास कपड़े और चप्पल नहीं है।

Bihar politics - प्रशांत किशोर का NDA पर बड़ा हमला, कहा- बिह
शिवहर में प्रशांत किशोर की सभा।- फोटो : मनोज कुमार

Sheohar -.जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से सिताब दियारा से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत शुक्रवार को शिवहर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने शिवहर के तरियानी प्रखंड स्थित युगल किशोर जय मंगल महाविद्यालय में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया। 

Diarch GO

शिवहर पहुंचने पर प्रशांत किशोर का नीतिश सिंह महाराज और विल्सन विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी अपर्णा सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। इसी क्रम में नरवारा बाजार, तरियानी चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल- नगाड़ों के साथ समर्थकों ने उन्हें फूल- माला से लाद दिया।

अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं लेकिन बच्चों के शरीर पर कपड़ा और पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए, एम.ए. कर चुके हैं, फिर भी उन्हें एक चपरासी की नौकरी नहीं मिल रही है।

NSIT
Nsmch

इस बार वोट लालू, नीतीश, मोदी के लिए नहीं, इस बार वोट बिहार में बदलाव के लिए देना है, इस बार वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां लोगों को जागरूक करने आए हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट करना चाहिए। जनता इस बात से संतुष्ट है कि उसे पांच किलो अनाज, सिलेंडर और बिजली मिल रही है। लेकिन जनता यह नहीं सोचती कि उसके बच्चों को शिक्षा और रोजगार नहीं मिल रहा है।

उन्होंने शिवहर की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

प्रशांत किशोर की जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे थे और जन सुराज के सूत्रधार को सुनने के लिए उनमें काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर नीरज सिंह, नीतिश सिंह उर्फ महाराज, अपर्णा सिंह,डा.रामअधार साह,सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष रुपेश सिंह, गिरिश नंदन सिंह प्रशान्त,जयराम सिंह, रणविजय सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह, मनोरमा त्रिवेदी टाईगर राजेश सिंह आदि हजारों लोग मौजूद थे।

शिवहर से मनोज कुमार