LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : शिवहर में प्रशांत किशोर ने किया रोड शो, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, कहा-बिहार में चल रही बदलाव की लहर

Bihar News : शिवहर पहुंचे प्रशांत किशोर ने रोड शो किया. जहाँ उन्होंने बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा......पढ़िए आगे

Bihar News : शिवहर में प्रशांत किशोर ने किया रोड शो, डिप्टी
शिवहर में रोड शो - फोटो : SOCIAL MEDIA

SHEOHAR : शिवहर में जन सुराज पार्टी के शिवहर विधानसभा से प्रत्याशी नीरज सिंह के समर्थन आज़ शनिवार क़ो  रोड शो के दौरान प्रशांत किशोर (PK) ने एनडीए सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि “बिहार की राजनीति आज जिस स्थिति में पहुंच गई है, वहां 7 लोगों की हत्या के आरोपी को नायक बताया जा रहा है। 

प्रशांत किशोर ने कहा की यह वही व्यक्ति है जो फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर जेल से बाहर आया और बिना ट्रायल, सजा या बरी हुए उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है।” प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि “ऐसे व्यक्ति को आप नायक कहेंगे या खलनायक? जनता सब समझ चुकी है कि यह बिहार के नौजवानों के साथ कितना बड़ा मजाक है।”

Diarch GO

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बदलाव की लहर चल चुकी है और जनता इस बार विकल्प के तौर पर जन सुराज को अपना रही है। शिवहर में भी जन सुराज के प्रत्याशी नीरज सिंह विजयी होंगे। PK ने भरोसा दिलाया कि “14 तारीख को जन सुराज की सरकार बनेगी। इसके बाद बिहार के लोगों को मजबूरी में रोजगार या सम्मान की तलाश में राज्य छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यही हमारा संकल्प है – एक ऐसा बिहार, जहां शासन जनता का और व्यवस्था सुशासन की हो।रोड शो के दौरान PK के समर्थन में भारी जनसमूह उमड़ा। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “इस बार जन सुराज सरकार” के नारे लगाए।

प्रत्याशी एवं जन सुराज कार्यकर्ता इस भीड़ को देखकर उत्साहित दिखे और कहा कि शिवहर की जनता परिवर्तन के मूड में है। रोड शो के दौरान तकरीबन 2 किलोमीटर तक सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी संख्या में जन स्वराज के समर्थक सड़क पर उतर आए थे। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी नीरज सिंह समेत अन्य जन सुराज के नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट