LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar vidhansabha Election : सियासी अटकलों पर लगा विराम, शिवहर से ही चुनाव लड़ेंगे चेतन आनंद, इस दिन करेंगे नामांकन

Bihar vidhansabha Election : शिवहर में सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. जहाँ से एनडीए उम्मीदवार के रूप में चेतन आनंद अपना नामांकन करेंगे. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.......पढ़िए आगे

Bihar vidhansabha Election : सियासी अटकलों पर लगा विराम, शिव
चेतन आनंद करेंगे नामांकन - फोटो : SOCIAL MEDIA

SHEOHAR : लंबे समय से चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवहर के पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन ने शनिवार क़ो कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू के उम्मीदवार चेतन आनंद होंगे। जो 16 अक्टूबर क़ो नामांकन करेंगे। इस घोषणा के साथ ही जिले भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैठक में बड़ी संख्या में आनंद मोहन के समर्थक मौजूद रहे। 

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि चेतन आनंद युवाओं के प्रतीक हैं। शिवहर के स्वाभिमान और सुशासन के ध्वजवाहक हैं, और उनके नेतृत्व में यह क्षेत्र फिर से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चेतन आनंद आगामी 16 अक्टूबर, गुरुवार को शिवहर अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह फैसला शिवहर की राजनीति में एक नई ऊर्जा लेकर आया है। बताया जा रहा है कि नामांकन के दिन एनडीए की एक विशाल रैली निकाली जाएगी। वही पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि देखिए यह भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। मैं शुरू से कहता रहा कि शिवहर सीट पर कोई संशय नहीं है कोई भ्रम नहीं है। 

सरकार बचाने में चेतन आनंद ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। विधायक चेतन आनंद की भूमिका जग जाहिर है तो ऐसे में यह सवाल ही उत्पन्न नहीं होता है कि यहां से ना लड़े। ऐसे में सवाल उत्पन्न तब उठता है जब आनंद मोहन या चेतन आनंद इस बात को स्वयं कहे कि हम यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनाव दूसरे जगह से लड़ेंगे  या कोई और निर्वाचन क्षेत्र चाहिए। जब तक ऐसी स्थिति नहीं आती और दूसरी बात जो लोग कहते हैं उनको पहले से कह चुका था। आप लोग लड़ो। आप लोग तैयारी करो और एनडीए जिसको भी अपना उम्मीदवार बनाएगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे। मैं लोकसभा चुनाव में जाकर के घर पर बोला था यह बात। क्या कोई छुपी बात नहीं है? लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि आप आनंद मोहन लवली आनंद और चेतन आनंद के बलिदान को इग्नोर करके गालियां शुरू करें। 

कहा की एनडीए में रहकर के क्रिटिसाइज शुरू करें। और वह चेतन आनंद से शुरू करके लवली आनंद से शुरू करते, आनंद मोहन तक आए तो अपमान और गली जो दे रहा है.वह हमसे अपेक्षा ना करें। यही बात होती और लोग आकर के हमको कहते। आप शिवहर छोड़ दीजिए आपके लिए बिहार में दर्जनों सीट है। मैं इस सीट को नमन करता है। क्योंकि एमपी मै यहाँ से हूँ। लेकिन आलोचनाओं करने से नहीं। डगरा बजाने से ऊंट नहीं भड़कता तो आनंद मोहन कैसे भरकेंगे हैं? विदेशी का नारा देकर आनंद मोहन शिवहर छोड़ने वाले नहीं है। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट