LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: इफ-बट नहीं, अब सिर्फ़ रिजल्ट, सुबह-सुबह एक्शन मोड में डीएम प्रतिभा रानी, औचक निरीक्षण से टूटी अफसरशाही की नींद

Bihar News: डीएम प्रतिभा रानी ने साफ कहा है कि अब कामकाज में इफ-बट की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बहानेबाज़ी, तकनीकी अड़चन या स्टाफ की कमी का रोना अब नहीं चलेगा। ...

No Ifs or Buts Only Results DM Pratibha Rani in Action Mode
इफ-बट नहीं, अब सिर्फ़ रिजल्ट- फोटो : reporter

Bihar News: शिवहर की सियासी और प्रशासनिक फिज़ा गुरुवार की सुबह अचानक गरमा गई, जब जिलाधिकारी प्रतिभा रानी पूरे तेवर में मैदान में उतर आईं। पूरनहिया प्रखंड की पंचायतों में एग्री स्टैक परियोजना के तहत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री और e-KYC कार्यों को लेकर डीएम ने मिशन मोड में लगे विशेष कैंपों का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के डीएम के पहुंचते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और अफसरों की पेशानी पर पसीना साफ नजर आया।

निरीक्षण के दौरान डीएम प्रतिभा रानी ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि अब कामकाज में इफ-बट की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कैंप में आने वाला हर किसान और आम नागरिक समय पर अपना काम पूरा कराए, यही प्रशासन की जवाबदेही है। बहानेबाज़ी, तकनीकी अड़चन या स्टाफ की कमी का रोना अब नहीं चलेगा। डीएम के इस सियासी-सख्त संदेश को मौके पर मौजूद अधिकारियों ने गंभीरता से सुना।

Diarch GO

डीएम ने सिर्फ काग़ज़ों की समीक्षा तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कैंप में मौजूद किसानों और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। लोगों ने जब तकनीकी दिक्कतों, सर्वर स्लो होने और बेवजह देरी की शिकायतें रखीं, तो डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। साफ कहा कि सरकार की योजना ज़मीन पर असर दिखानी चाहिए, फाइलों में नहीं।

प्रतिभा रानी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री और e-KYC राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाएं हैं और इनमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में कैंप नियमित रूप से संचालित हों, पर्याप्त कर्मियों की तैनाती रहे और किसानों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का काम जनता को राहत देना है, न कि उन्हें परेशान करना।

NSIT
Nsmch

डीएम के अचानक निरीक्षण और सख्त रुख से साफ संदेश चला गया है कि शिवहर में अब कामकाज का तरीका बदल रहा है। अफसरों और कर्मचारियों पर लक्ष्य के अनुसार काम पूरा करने का दबाव साफ दिखाई देने लगा है। सियासी गलियारों और प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में ऐसे औचक निरीक्षण और भी तेज होंगे। कुल मिलाकर, शिवहर में डीएम का यह एक्शन मोड अब सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि प्रशासनिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट