LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Politics : शिवहर में हंगामे की भेंट चढ़ा एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन, विधायक और पूर्व विधायक के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी

Bihar Politics : शिवहर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा, जहाँ विधायक और पूर्व विधायक के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की......पढ़िए आगे

Bihar Politics : शिवहर में हंगामे की भेंट चढ़ा एनडीए कार्यकर्
शिवहर में बवाल - फोटो : MANOJ

SHEOHAR : शिवहर समाहरणालय मैदान में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन आज नारे, जोश और हंगामे का केंद्र बन गया। मंच पर बड़े नेताओं की मौजूदगी रही, लेकिन भीड़ का असली रंग तो समर्थकों ने दिखाया। सम्मेलन के बीच विधायक चेतन आनंद और पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा के समर्थक आमने-सामने आ गए। चेतन आनंद समर्थकों ने “शिवहर का बेटा, शिवहर का नेता—चेतन आनंद जिंदाबाद” के नारे लगाए। दूसरी ओर, रत्नाकर राणा समर्थकों ने पूरे जोश के साथ “रत्नाकर राणा जिंदाबाद” की गूंज बुलंद कर दी।

कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच नारेबाज़ी और शोरगुल ने सम्मेलन का माहौल गरमा दिया। भारत सरकार के मंत्री राजभूषण निषाद और पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह के सामने ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मंच तक नारों की गूंज पहुँचने लगी तो नेताओं को खुद उतरकर कार्यकर्ताओं को शांत कराना पड़ा। हालांकि अंततः हंगामा शांत हो गया। केंद्र सरकार के मंत्री राजभूषण निषाद और पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा ने बिहार का कमान विकास पुरुष नीतीश कुमार जी ने संभाला। तबसे लगातार बिहार में विकास के क्षेत्र में आगे है।  

Goal 2026

कहा की आप सब जानते हैं कि बिहार में मर्डर  में लगभग 47% का ग्राफ गिरा है।  बिहार के लगभग 39 हजार गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया है। हम पॉलिटेक्निक कॉलेज की बात करें तो गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज स्टूडेंट को एडमिशन लेने की क्षमता की बिहार के पास है।  70000 स्टूडेंट को मेडिकल कॉलेज एडमिशन लेने की क्षमता है। कहा की आप सब जानते हैं कि बिहार और देश के विकास के लिए हमारे दोनों नेता विकास पुरुष नीतीश कुमार की और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे तो निश्चित रूप से बिहार में औद्योगिक क्रांति आएगी और लोगों का जो प्लान हो रहा था पटना जाएगा। 

मंत्री ने सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कराई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान शिवहर विधायक चेतन आनंद ने अपने द्वारा कराए गए कार्यों के संबंध में लोगों को जानकारी दी। मौके पर पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन, जदयू के प्रदेश महासचिव राणा रणधीर सिंह चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल समेत काफी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। 

NSIT
Nsmch

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट