LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : शिवहर लोकसभा के चार विधानसभा क्षेत्रों में 'राणा' नाम की सुनाई देगी गूंज, ढाका में ओवेसी ने की राणा रंजीत के नाम की घोषणा

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : शिवहर लोकसभा के चार विधानसभा

SHEOHAR : शिवहर लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा में इस बार राणा नाम की गूंज सुनाई देंगा, क्योंकि इस बार के विधानसभा चुनाव में शिवहर, बेलसंड, ढाका और मधुबन विधानसभा से चार राणा जी चुनावी मैदान में उतरेगे। जिसे लेकर सभी तैयारी में भी जुट गए है। देखना दिलचस्प होगा की चारो राणा जी में जनता किसको ताज पहनाती है। आज ढाका में एआइएमआइएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ी जनसभा को सम्बोधित करते हुए  शिवहर के पूर्व सांसद के पुत्र राणा रंजीत को बतौर ढाका से विधानसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। 

बता दे की राणा रणजीत लोकसभा का चुनाव ओवैसी की पार्टी से लड़ चुके हैं। वही उनके बड़े भाई राणा रणधीर सिंह मधुबन से विधायक हैं जिनको इस बार भी बीजेपी से उम्मीदवार होंगे। जबकि शिवहर के पूर्व विधायक राणा रत्नाकर भाजपा के टिकट के दावेदार है। बताया जाता है की टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय भी चुनाव लड़ सकते हैं। जबकि विल्सन विधानसभा से राणा रणधीर सिंह चौहान जदयू के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं और लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। 

Diarch GO

पूर्व में उनकी पत्नी तीन बार बेलसंड से विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। ऐसे में चर्चा है की राणा नाम की गूंज इस बार शिवहर संसदीय क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र में सुनाई देगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चारों राणा के पास अपना मजबूत वोट बैंक भी है। देखना है कि जनता किस किस राणा को विधायक बनाती है।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट