LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : सांसद लवली आनंद ने गिरधारी लाल साहू के विवादित बोल पर जताया विरोध, भाजपा से की कार्रवाई की मांग

Bihar News : सांसद लवली आनंद ने गिरधारी लाल साहू के विवादित

SHEOHAR : शिवहर की जदयू सांसद लवली आनंद ने उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। सांसद ने इस बयान को बेहद निंदनीय, ओछी मानसिकता वाला और महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अपमानजनक भाषा को समाज में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता और नारी समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

कहतरवा मठ में उठी विरोध की आवाज: "हम कमजोर नहीं"

मंगलवार को शिवहर के कहतरवा मठ परिसर में आयोजित नववर्ष स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए लवली आनंद ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाएं स्वाभिमानी और संघर्षशील हैं, वे इतनी कमजोर नहीं हैं कि इस तरह की अपमानजनक बातों को चुपचाप सहन कर लें। सांसद के अनुसार, यह बयान केवल बिहार की महिलाओं का नहीं, बल्कि देश की पूरी आधी आबादी का सीधा अपमान है।

"खरीद-फरोख्त की बात करना मानसिक दिवालियापन"

सांसद ने गिरधारी लाल साहू के 'लड़कियों की खरीद-फरोख्त' वाले बयान पर तीखा हमला करते हुए इसे घोर मानसिक दिवालियापन का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, वहीं ऐसे बयान सरकार और समाज की सकारात्मक सोच को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को वस्तु समझना संकुचित मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा से कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग

लवली आनंद ने मांग की है कि इस तरह का अमर्यादित बयान देने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ राजनीतिक दलों को सख्त रुख अपनाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी महिलाओं के विरुद्ध ऐसी भाषा का उपयोग न कर सके।

NSIT
Nsmch

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ विरोध

इस अवसर पर शिवहर के राजनीतिक गलियारे के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन, एमएलसी रेखा पूर्वे और विधायक श्वेता गुप्ता सहित भोला साह, संजीव कुमार पप्पू, पप्पू सिंह और विजय विकास जैसे गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी नेताओं ने एक स्वर में महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा करने और विवादित बयान के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प दोहराया।

मनोज की रिपोर्ट